फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nomination process for Rajya Sabha started in Haryana

हरियाणा में राज्यसभा के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, अजीत बाला जोशी बने निर्वाचन अधिकारी

Fri, 06 Mar 2020 09:52 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 06 Mar 2020 09:52 PM IST
विज्ञापन
Nomination process for Rajya Sabha started in Haryana
राज्यसभा

हरियाणा में दो सीटों के लिए होने जा रहे राज्यसभा चुनाव के लिए विधानसभा सचिव आरके नांदल को इस बार भी निर्वाचन अधिकारी नहीं लगाया गया है। हरियाणा कैडर के 2003 बैच के आईएएस अधिकारी अजीत बाला जोशी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। भारत निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम अनुसार पूर्व राज्यसभा सदस्य राम कुमार व सांसद कुमारी सैलजा का कार्यकाल नौ अप्रैल को पूरा हो रहा है। शुक्रवार को इन दोनों पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई, जो 13 मार्च तक चलेगी। नामांकन पत्रों की छंटनी 16 मार्च को होगी, उम्मीदवार 18 मार्च तक नामांकन वापस ले सकेंगे। 

विज्ञापन


मतदान 26 मार्च, 2020 को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा। मतों की गणना इसी दिन सायं 5 बजे की जाएगी। विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि पहले दिन कोई नामांकन नहीं आया है। चुनाव के लिए पूरी तैयारी है, पूरी प्रक्रिया चुनाव आयोग संपन्न कराएगा। दो सीटों पर चुनाव व एक सीट पर उपचुनाव होगा। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्तियां की गई हैं। चुनाव प्रक्रिया की बारीकी से निगरानी की जाएगी।

विज्ञापन


पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट हेमंत कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी लगाए जाने को लेकर आरटीआई मांगी थी। इसमें उन्हें बताया गया कि 2016 के चुनाव में हुई चूक के बाद आरके नांदल को निर्वाचन अधिकारी नहीं नियुक्त किया गया। 2016 के राज्यसभा चुनाव में नांदल के चुनाव अधिकारी रहते पर्यवेक्षक नियंत्रण में कमी पाई गई थी। स्याही कांड को लेकर हरियाणा का राज्यसभा चुनाव खूब सुर्खियों में रहा था। हेमंत ने विधानसभा सचिवालय से स्याही कांड में विधानसभा सचिव पर हुई कार्रवाई का ब्योरा भी मांगा था, जिसे तृतीय पार्टी को देने से जनसूचना अधिकारी ने मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed