फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nomination for Finance and Contract Committee today, election of five members is to be held

वित्त एवं अनुबंध कमेटी के लिए नामांकन आज, पांच सदस्यों का होना है चुनाव

Wed, 19 Jan 2022 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Nomination for Finance and Contract Committee today, election of five members is to be held
चंडीगढ़। वित्त एवं अनुबंध कमेटी के सदस्यों के नामांकन के लिए बुधवार को अंतिम तिथि है। कमेटी के पांच सदस्यों के लिए कांग्रेस की ओर से गुरुबख्श रावत, आप से जसवीर सिंह लाडी और तरुणा मेहता नामांकन करेंगी। भाजपा ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। पांच सदस्यों ने नामांकन भरा तो सदस्य सर्वसम्मति से चुने जाएंगे। चुनाव हुए तो जीत के लिए एक सदस्य को कम से कम 7 मत चाहिए। ऐसे में दोनों पार्टियां कोई रिस्क नहीं लेना चाहेंगी।
विज्ञापन

मेयर चुनाव के बाद अब वित्त एवं अनुबंध कमेटी के सदस्यों के लिए भी जोर आजमाइश शुरू हो गई है। मेयर सरबजीत कौर ने सदन की बैठक के लिए 24 जनवरी की तारीख तय की है। बैठक में ही सदस्यों के नाम की घोषणा होनी है। यह कमेटी नगर निगम की सबसे अहम कमेटी है। जिसमें नगर निगम से जुड़े नीतिगत फैसले लिए जाते हैं। नए वित्तीय सत्र के लिए बजट भी इस कमेटी में सबसे पहले पास किया जाएगा। अगर पांच से ज्यादा पार्षद इस कमेटी के लिए नामांकन भरते हैं तो चुनाव होगा। भाजपा की ओर से अभी अपने सदस्यों के पत्ते नहीं खोले गए हैं, लेकिन मतदान के चक्कर में कोई पार्टी अपनी किरकिरी नहीं कराएगी। ऐसे में तीनों पार्टियों के पदाधिकारी अपने हिसाब से सदस्यों को नामांकन करवाकर सर्वसम्मति से कमेटी बनाने पर विचार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed