{"_id":"84e8f934973d85bf32f401d93e1e8f29","slug":"nodal-officer-gmada-complaints-mohali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गमाडा में नोडल अफसर नियुक्त, तुरंत दूर होगी शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गमाडा में नोडल अफसर नियुक्त, तुरंत दूर होगी शिकायतें
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Tue, 09 Feb 2016 12:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गमाडा से जुड़े विभिन्न कामों या शिकायतों के लिए अब लोगों को अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। लोगों की सुविधा के लिए गमाडा ने पहली बार नोडल अफसर नियुक्त किया है। प्रोजेक्ट डायरेक्टर एसएस ढींढसा को नोडल अफसर बनाया गया है। लोग उनसे मिलकर या ईमेल या फोन से भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, नोडल अफसर के पास लोग गमाडा से जुड़ी कोई भी शिकायत दे सकेंगे। इन्हें शिकायत देने के लिए लोगों को पुडा भवन के कमरा नंबर-320 में जाना पड़ेगा। वहीं, उनसे फोन पर संपर्क करने के लिए 0172-2213555 कॉल करनी होगी। जबकि मेल से शिकायत भेजने के लिए td@gmada.gov.in पर ईमेल करनी होगी।
विज्ञापन
इस मामले में पार्षद अरुण शर्मा ने कहा कि गमाडा का यह अच्छा प्रयास है। इससे इलाके के आम लोगों को फायदा होगा। इसी तरह फेज-2 निवासी अभिषेक पराशर ने बताया कि गमाडा ने अच्छी पहल की है। पहले लोगों को पता ही नहीं चलता था कि आखिरी वह अपनी शिकायत लेकर कहा जाए।
विज्ञापन
पटियाला से फतेहगढ़ साहिब तक का है एरिया
गमाडा के पास केवल मोहाली जिले का एरिया ही नहीं आता है। बल्कि पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और रोपड़ का एरिया भी आता है। वहीं, उक्त इलाकों में गमाडा के कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं। ऐसे में लोगों की कई शिकायतें या फिर सुझाव भी रहते हैं। इस बहाने गमाडा सीधे लोगों से जुड़ जाएगा।