{"_id":"5ff6180e8ebc3e33dd74a17d","slug":"no-respite-from-cold-in-chandigarh-mercury-will-fall-in-next-five-days-chandigarh-news-pkl3997584171","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में अभी ठंड से राहत नहीं, अगले पांच दिनों में गिरेगा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में अभी ठंड से राहत नहीं, अगले पांच दिनों में गिरेगा पारा
विज्ञापन
चंडीगढ़। लोगों को फिलहाल ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। अगले चार से पांच दिनों में तापमान के तीन से चार डिग्री तक गिरने की उम्मीद है। वहीं वीरवार के बाद धुंध छाए रहने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक, 9 जनवरी को हल्की बारिश भी हो सकती है।
बुधवार को अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में बदलाव आने से शहरवासियों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि बुधवार को हवा के साथ हल्की धूप से सर्दी का खास असर नहीं दिखा। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के पास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहा तो इसके प्रभाव से राजस्थान के पास चक्रवाती हवाओं का सिस्टम बना। इन दोनों सिस्टम ने बर्फीली हवाओं को रोकने में मदद की। इससे तापमान बढ़ गया।
दरअसल, जब पहाड़ों पर बर्फबारी होती है तो उसके बाद मैदानी इलाकों में बर्फीली हवाएं आती हैं। इन हवाओं को रोकने में एक मौसमी सिस्टम की आवश्यकता पड़ती है। ये मौसमी सिस्टम पश्चिमी विक्षोभ के अलावा अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाएं भी हो सकती हैं। जब यह सिस्टम कमजोर पड़ेगा तो ठंड का प्रभाव फिर से शुरू हो जाएगा। वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी कुछ दिनों में मौसमी सिस्टम कमजोर पड़ने लगेंगे। इससे मौसम में सुधार आएगा। हालांकि तापमान में गिरावट हो सकती है। आठ और 9 जनवरी को रात के तापमान में गिरावट आ सकती है।