फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Temperature closes to 40 degree celsius in Chandigarh

झुलसाने लगा अप्रैल: चंडीगढ़ में 40 डिग्री पहुंचा पारा, अगले पांच दिन राहत की कोई उम्मीद भी नहीं

Fri, 08 Apr 2022 09:21 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 08 Apr 2022 09:21 PM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। शुक्रवार को भी दिन निकलने के साथ गर्मी का असर देखने को मिला।

विज्ञापन
Temperature closes to 40 degree celsius in Chandigarh
चंडीगढ़ में गरमी से परेशान लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

चंडीगढ़ समेत ट्राइसिटी में मौसम के तेवर तल्ख हो गए हैं। अप्रैल के पहले हफ्ते में ही पारा 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। आने वाले दिनों में तपिश और बढ़ने वाली है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो औसत से 7 डिग्री ज्यादा रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान के 40 डिग्री रहने के आसार हैं। आने वाले दिनों में गर्म हवाएं चलने की संभावना जताई जा रही है। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। शुक्रवार को भी दिन निकलने के साथ गर्मी का असर देखने को मिला। सूर्यदेव की तपिश के कारण दोपहर में निकलना मुश्किल होने लगा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.6 और न्यूनतम 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। अगले 5 दिनों के दौरान चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में गर्मी से बचने के लिए लोगों को सावधानी बरतनी होगी।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed