फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   No relief from dense fog in Punjab; zero visibility in Amritsar and Halwara, red alert issued in six districts.

Chandigarh News: पंजाब में घने कोहरे से राहत नहीं<bha>;</bha> अमृतसर व हलवारा में दृश्यता शून्य, छह जिलों में रेड अलर्ट

Fri, 02 Jan 2026 08:29 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 08:29 PM IST
विज्ञापन
No relief from dense fog in Punjab; zero visibility in Amritsar and Halwara, red alert issued in six districts.
-हवाई सेवाएं प्रभावित, तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट
विज्ञापन

----

पटियाला/अमृतसर। पंजाब में बारिश के बावजूद घना कोहरा लगातार परेशान कर रहा है। शुक्रवार को अमृतसर और हलवाला में दृश्यता शून्य दर्ज की गई जबकि एसबीएस नगर में 80 मीटर, लुधियाना में 500 मीटर और पटियाला में 400 मीटर दृश्यता रही। दिन के तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई, जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री नीचे रह गया। न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री के साथ एसबीएस नगर सबसे ठंडा रहा।



मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में स्थिति बिगड़ने का अनुमान जताते हुए पंजाब के छह जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसमें अमृतसर, कपूरथला, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला शामिल हैं। वहीं 17 जिलों के लिए ओरेंज अलर्ट है, जिनमें पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा, संगरूर, रूपनगर, मोहाली और मालेरकोटला शामिल हैं।
विज्ञापन


अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कोहरे की वजह से हवाई यातायात प्रभावित रहा। एयर इंडिया एक्सप्रेस और मलेशियन एयरलाइंस की कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि दिल्ली–अमृतसर सेक्टर की कुछ उड़ानें देरी से संचालित हुईं। यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करना पड़ा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ घंटों तक कोहरा बना रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान

पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 6 डिग्री ऊपर हो गया है। अमृतसर का न्यूनतम पारा 8.8 डिग्री, लुधियाना का 10.4 डिग्री, पटियाला का 11.2 डिग्री, पठानकोट का 8.8 डिग्री, बठिंडा का 11.0 डिग्री, फरीदकोट का 12.1 डिग्री व रूपनगर का 9.4 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब में अगले सात दिन मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन कोहरे और ठंड के कारण यात्रियों और आम लोगों को सावधानी बरतनी होगी।




मंडी गोबिंदगढ़ का एक्यूआई खराब श्रेणी में, तीन शहर यलो जोन में

बारिश के बावजूद हवा में प्रदूषण कम नहीं हुआ। मंडी गोबिंदगढ़ का एक्यूआई 225 (खराब), पटियाला और जालंधर 109, अमृतसर 107 (यलो जोन) दर्ज किया गया। विशेषज्ञों के अनुसार ऐसे एक्यूआई में लंबी अवधि तक बाहर रहने से सांस लेने में कठिनाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed