फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   No regular teacher left in four departments of PU after High Court order

हाईकोर्ट के आदेश का असर: PU के चार विभागों में नहीं बचा कोई नियमित शिक्षक, अब सुप्रीम कोर्ट में अर्जी

Sun, 25 Sep 2022 02:09 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 25 Sep 2022 02:09 AM IST
सार

यूनिवर्सिटी के संस्कृत विभाग में प्रोफेसर वीरेंद्र अलंकार इसी माह सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इसके बाद विभाग में कोई भी नियमित शिक्षक नहीं बचेगा।

विज्ञापन
No regular teacher left in four departments of PU after High Court order
Panjab University - फोटो : amar ujala

विस्तार

पंजाब यूनिवर्सिटी के शिक्षकों की सेवानिवृत्ति की उम्र पर पंजाब एवं हाईकोर्ट की ओर से अंतरिम राहत हटाए जाने के बाद पीयू प्रशासन की ओर से तत्काल प्रभाव से 58 शिक्षकों को सेवामुक्त कर दिया गया है। इसका असर यह हुआ कि पीयू के चार विभागों में अब कोई नियमित शिक्षक नहीं बचा है। इसमें फ्रेंच, रशियन, इवनिंग डिपार्टमेंट का पॉलिटिकल साइंस विभाग और चाइनीज एंड तिब्बतियन शामिल है।

विज्ञापन


इनके अलावा बहुत से विभाग सिर्फ एक ही नियमित शिक्षक के भरोसे रह गए हैं। वहीं दूसरी ओर से शिक्षकों ने सुप्रीम कोर्ट का रुख कर लिया है। पुटा अध्यक्ष डॉ. मृत्युजंय ने बताया कि शिक्षक अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। वहीं पुटा की ओर से भी शिक्षकों के साथ बैठक बुलाई गई है, उनकी सलाह के अनुसार ही आगे की कार्यप्रणाली बनाई जाएगी।

विज्ञापन

संस्कृत विभाग में अगले माह नहीं बचेगा कोई नियमित शिक्षक

यूनिवर्सिटी के संस्कृत विभाग में प्रोफेसर वीरेंद्र अलंकार इसी माह सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इसके बाद विभाग में कोई भी नियमित शिक्षक नहीं बचेगा। वहीं पंजाबी विभाग में आगामी सत्र तक दो में से एक ही शिक्षक बचेगा और भाषाओं में हिंदी में अगले वर्ष तक सिर्फ तीन नियमित शिक्षक रह जाएंगे। इसके अलावा वीमन स्टडीज, लाइफ लॉन्ग लर्निंग एंड एक्सटेंशन में सिर्फ एक ही शिक्षक बचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन विभागों से इतने शिक्षक हुए सेवामुक्त

पीयू के इवनिंग डिपार्टमेंट, कैमिस्ट्री और माइक्रो बायोलॉजी से चार शिक्षक, अर्थशास्त्र, यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग व बॉटनी के तीन शिक्षक, लॉ, जियोग्राफी, एजुकेशन, फ्रेंच, हिस्ट्री, स्टैटिस्टिक्स, पीयूआरसी श्री मुक्तसर साहिब और फिजिक्स विभाग के दो शिक्षकों व अन्य 22 विभागों से एक-एक शिक्षक को सेवामुक्त किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed