{"_id":"c59f3082bfa507ef709e4f20ad0550ba","slug":"no-rain-in-chandigarh-temperature-may-fall-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत, अब कुछ दिन नहीं होगी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत, अब कुछ दिन नहीं होगी बारिश
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 04 Jan 2015 02:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। चंडीगढ़ में फिलहाल बारिश नहीं होगी, लेकिन अगले कुछ दिनों में पारा कम होगा और रात का तापमान स्थिर होगा।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले दो दिनों से लगातार शहर में झमाझम बारिश जारी रही। इससे दिन का तापमान 15.7 डिग्री तक पहुंच गया। दो दिन पहले तक दिन का तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
हालांकि लगातार बारिश के बावजूद रात का तापमान इतना बढ़ गया कि पिछले आठ सालों का रिकॉर्ड टूट गया। शुक्रवार रात का तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से सात डिग्री अधिक है।
विज्ञापन
मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन दिन धुंध छाई रहेगी। दिन का पारा भी गिरने के आसार हैं। फिलहाल अब शहर में बारिश के आसार नहीं हैं। हालांकि हरियाणा व पंजाब के कुछ हिस्सों में रविवार को भी बारिश हो सकती है। दो दिन शहर में 11.7 एमएम बारिश दर्ज की गई।
रात का रिकॉर्ड तोड़ चढ़ा पारा
बारिश ने भले दिन का तापमान कम कर दिया हो, लेकिन रात का पारा काफी चढ़ गया है। एक ही दिन में छह डिग्री तापमान की बढ़त दर्ज की गई है।
मौसम विभाग ने दावा किया है कि पिछले आठ सालों में जनवरी के पहले हफ्ते में इतना अधिक तापमान नहीं रहा है। अधिकारियों का कहना है कि दिन में बादल छाने से रात का तापमान बढ़ता है। अगले दिनों में पारा कम होगा, जबकि रात का तापमान स्थिर हो जाएगा।