{"_id":"5c829ba8fac1ce8fbe871717a1c44a9b","slug":"no-petrol-purchasing-by-dealers-in-punjab-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में 29 से 31 तक डीलर नहीं खरीदेंगे पेट्रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में 29 से 31 तक डीलर नहीं खरीदेंगे पेट्रोल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 26 May 2015 12:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल-डीजल पर सेस लगाने के विरोध में पंजाब के पेट्रोलियम डीलर तीन दिन तेल उत्पादों की खरीद नहीं करेंगे। सभी डीलर 29 से 31 मई तक डीजल-पेट्रोल की खरीद बंद रखेंगे।
विज्ञापन
हालांकि, पहले डीलरों ने 25 मई से खरीद बंद करने का ऐलान किया था, लेकिन 22 से 24 तक छुट्टियां होने के कारण वे पंजाब सरकार को नोटिस नहीं दे सके।
पंजाब पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने सोमवार को पंजाब सरकार और तेल कंपनियों को 72 घंटे का नोटिस दे दिया है। अब 29 मई से वे तेल उत्पादों की खरीद बंद करेंगे।
विज्ञापन
मोहाली पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के प्रधान अशविंदर मोंगिया ने बताया कि जब से सरकार ने डीजल पर सेस लगाया है, कारोबार लगातार गिर रहा है।
डीजल के रेट चंडीगढ़ से 1.70 रुपये और हरियाणा से 1.42 रुपये प्रति लीटर ज्यादा हो गए हैं। इसके चलते तीन दिनों में सेल में 15 से 20 प्रतिशत तक की गिरावट आ चुकी है। आने वाले दिनों में सेल और गिरने की आशंका है। पेट्रोल की बिक्री में भी 5 से 7 प्रतिशत तक गिरावट आ चुकी है।
विज्ञापन