{"_id":"58e3f9684f1c1bdc315b5558","slug":"no-need-of-deputy-chief-minister-in-haryana-says-birender-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार में फेरबदल की चर्चाओं के बीच बोले बीरेंद्र सिंह, डिप्टी सीएम की जरुरत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार में फेरबदल की चर्चाओं के बीच बोले बीरेंद्र सिंह, डिप्टी सीएम की जरुरत नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल
Updated Wed, 05 Apr 2017 05:04 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा सरकार में उथल- पुथल के बीच कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इन कयासों पर केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा प्रदेश बहुत छोटा सा प्रदेश है, जिसमें उप मुख्यमंत्री की कोई आवश्यकता नहीं है। यह उनकी व्यक्तिगत राय है।
इससे पूर्व बीरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार से कोई विधायक नाराज नहीं है। जिस तेज गति से उनके हलके में काम होने चाहिए या वे विधायक जिस तेज गति से कार्य करना चाहते हैं, वे नहीं हो पाए तो विधायकों को कार्यशैली की चिंता है। ऐसा भी हो सकता है कि विधायक जैसा काम चाहते हैं वैसा ना हो रहा हो।
उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में फैले भ्रष्टाचार पर पूरी तरह से रोक लगी है। अभी भी निचले स्तर पर भ्रष्टाचार है, जिस पर रोक लगाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नौकरियों में बिल्कुल पारदर्शिता बरती जा रही है। पिछली सरकार की तरह इस सरकार में सीएलयू जैसा कोई काम नहीं हो रहा है।