फेसबुक पर नेताओं की फोटो छेड़ी तो नपोगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विधानसभा चुनाव के कारण सोशल साइट पर आयोग की कड़ी नजर है। किसी कमेंट पर जवाब देने से पहले गंभीरता से सोच जरूर लें। कहीं किसी नेता आपत्तिजनक कमेंट तो नहीं कर रहे हैं, जिससे किसी की छवि खराब हो। क्योंकि ऐसे कमेंट्स चुनाव आयोग के साथ साथ हरियाणा पुलिस के साइबर सेल की भी नजर हैं।
इसके साथ ही किसी नेता की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ करके फोटो अपलोड करना भी अपराध है। ऐसे लोगों पर आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज हो सकता है। चुनाव आयोग और साइबर सेल राजनीतिक दलों के उन नेताओं पर भी नजर रख रहा है जो एक-दूसरे के खिलाफ आपत्तिजनक कमेंट करने से बाज नहीं आते हैं।
आपत्तिजनक शब्द यूज करने से बचें
चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार भी कोई भी सोशल साइट पर एक दूसरे के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग नहीं कर सकता है। साथ ही साइबर सेल ऐसे लोगों पर भी नजर रख रही है जो सीनियर नेताओं के फर्जी अकाउंट खोलकर मतदाताओं से बातचीत कर रहे हैं।
चुनावी सीजन में ऐसे फर्जी खाते ज्यादा खुलने की उम्मीद ज्यादा होती है। उधर, कांग्रेस, हजकां, हजपा, भाजपा और बसपा के कई नेताओं ने अपने-अपने फेसबुक अकाउंट पर अपनी पार्टी और नेताओं के लिए प्रचार शुरू कर दिया है। राजनीतिक दलों ने अलग से सोशल साइट पर प्रचार करने के लिए अलग से विंग भी बना लिए है।
चुनावी खर्चे में भी जुड़ सकता है प्रचार
चुनाव आयोग के अनुसार सोशल साइट पर हो रहे प्रचार का खर्च भी चुनावी खर्चे में शामिल हो सकता है। इसके लिए उम्मीदवार को अपने फेसबुक, वाट्स ऐप और अन्य साइट के खातों की जानकारी पहले से जिला चुनाव कार्यालय में देनी होगी।
आयोग के अनुसार उम्मीदवार और दल की ओर से प्रचार करने से पहले से भी हर जिले में बनी मीडिया सर्टिफिकेशन और मैनेजमेंट कमेटी को देनी जरूरी है।
फेसबुक पर लाइक बढ़ाने की लगी हुई है होड़
पिछले साल दिसंबर माह में सांसद पवन बंसल और पूर्व सांसद सत्यपाल जैन और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन की फेसबुक अकाउंट से छेड़छाड़ की गई थी। इन नेताओं के फेसबुक पेज पर अपने आप ही हजारों लाइक विदेशों से बढ़ गए थे।
जिसकी चंडीगढ़ पुलिस जांच कर रही है। हरियाणा के कई नेताओं ने फेसबुक पर अपना पेज बनाया है जिस पर लाइकस बढ़ाने की उनमे होड़ लगी हुई है।