फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Union Health Minister Dr. Harshvardhan denied rumors of Lockdown in Country

स्वास्थ्य मंत्री का दावा : अब नहीं लगेगा लॉकडाउन, कोरोना के बढ़ते मामलों पर बोले डॉ. हर्षवर्धन-यह दूसरी लहर नहीं

Sun, 21 Mar 2021 09:11 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 21 Mar 2021 09:11 PM IST
विज्ञापन
Union Health Minister Dr. Harshvardhan denied rumors of Lockdown in Country
चंडीगढ़ में डॉ. हर्षवर्धन का गुलाब देकर स्वागत किया गया। - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने दावा किया है कि देश में अब लॉकडाउन नहीं लगेगा। कोरोना के बढ़ते केस चिंताजनक हैं लेकिन इसे दूसरी लहर नहीं कहा जा सकता। कोरोना की इस चेन को हमें हर हाल में तोड़ना होगा। यह तभी संभव होगा, जब हर व्यक्ति मास्क लगाएगा। एक माह तक लगातार मास्क लगाएंगे और दो गज की दूरी बनाए रखेंगे तो कोरोना जरूर हारेगा। डॉ. हर्षवर्धन रविवार को चंडीगढ़ में सीएसआईओ में एक प्रयोगशाला के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। 

विज्ञापन


स्वास्थ्यमंत्री ने कहा कि ट्राइसिटी में कोरोना के केस बढ़ने लगे हैं। इनकी संख्या 30 से बढ़कर अब 500 पार पहुंच रही है। यह स्थिति गंभीर है। चंडीगढ़ प्रशासन समेत पूरे देश के लिए कोरोना की गाइडलाइन जारी की गई है। उसके मुताबिक कार्य करें। यहां के प्रशासन के लिए अलग से गाइडलाइन नहीं है। स्थिति को देखते हुए निर्णय लिए जाने चाहिए।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि एक कॉलोनी में यदि दो लोगों को कोरोना हुआ है तो उसे नियंत्रित किया जा सकता है। इसके लिए मास्क हर हाल में लगाएं। कोरोना की टेस्टिंग व ट्रेसिंग पर अधिकारी अधिक कार्य करें। एक सवाल के जवाब में कहा, विशेषज्ञों ने टीकाकरण के लिए जिन लोगों का चयन किया है, उसे पूरा किया जाएगा। उसके बाद अन्य लोगों को टीका लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वैक्सीन का काई दुष्प्रभाव नहीं
उन्होंने बताया कि हवा में वायरस है, वह अधिक देर तक जीवित नहीं रहता। वह लोगों के शरीर में जाकर ही अपनी संख्या बढ़ाता है, इसलिए शरीर में इसका प्रवेश न होने दिया जाए। जापान जैसे देश में मास्क लगाने की आदत बहुत पुरानी है। इस पर ध्यान देना होगा। वैक्सीन लगाने के बाद कुछ लोगों की मौत होने के सवाल पर कहा कि ऐसी खबरें जहां से आती हैं, उसकी पूरी सत्यता जांची जाती है। वैक्सीन के ऐसे कोई दुष्प्रभाव नहीं हैं।


उन्होंने कहा कि देश व समाज की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वैज्ञानिक उपकरण आदि बना रहे हैं, जिससे जीवन सुगम बन रहा है। सीएसआईओ समेत कई संस्थान इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। देश के ये संस्थान रैंकिंग में भी बाजी मार रहे हैं। कला एवं विज्ञान के क्षेत्र में हम दुनिया में तीसरे स्थान पर हैं। केवल अमेरिका और इंग्लैंड ही हमसे आगे हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डाटा विश्लेषण जैसे नए क्षेत्रों पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि साल 2021 सबके लिए बेहतर होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed