फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   no fogg device system in indian railway trains

Report: फॉग डिवाइस सिस्टम हुआ फेल...पटाखे के सहारे ही दौड़ेगी हमारी रेल

Fri, 10 Nov 2017 09:59 AM IST
दीपक शाही/अमर उजाला, पंचकूला
दीपक शाही/अमर उजाला, पंचकूला Updated Fri, 10 Nov 2017 09:59 AM IST
विज्ञापन
no fogg device system in indian railway trains
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
कोहरे से निपटने को इस साल भी रेलवे अंग्रेजों के जमाने की जुगाड़ टेक्नालॉजी पर निर्भर रहेगा, क्योंकि चंडीगढ़ आने वाली टेनों में फॉग डिवाइस सिस्टम लगा ही नहीं। यानी ट्रेनों की सिग्नल बताने और उसे सुरक्षित गति से गुजारने के लिए पटरियों पर पटाखे फोड़ने होंगे। जिन ट्रेनों में फॉग डिवाइस सिस्टम लगे हैं, उनमें आधे से ज्यादा खराब पड़े हैं।
विज्ञापन


उत्तर भारत में धुंध का कहर शुरू हो चुका है। नतीजा टेनें अपने निर्धारित समय से दो से बाहर घंटे लेट तक लेट चल रही हैं। सूत्रों की माने तो शताब्दी जैसे एक दो ट्रेनों में भी फॉग डिवाइस सिस्टम नहीं लगे हैं। वहीं, सीनियर डीसीएम अंबाला मंडल प्रवीण गौड़ द्विवेदी को कई बार फोन किया गया और मैसेज भी भेजा गया, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन


स्टेशन व सिग्नल की दूरी बताने में सफल है डिवाइस
कुछ ट्रेनों में लगा फॉग डिवाइस सिस्टम सिर्फ 500 से 1000 मीटर तक की विजिबिलिटी में कामयाब है। जब विजिबिलिटी 100-200 के बीच होगी तो रेलवे को पटाखों पर ही निर्भर रहना होगा। अधिकारियों की माने तो फॉग डिवाइस सिस्टम लोको पायलट को दिया जाता है, जो पायलट को यह बताता है कि आगे कौन सा सिग्नल आने वाला है। लेकिन यह भी अधिक फॉग या शून्य दृश्यता में काम करना बंद कर देता है। ऐसे में इस डिवाइस के माध्यम से सिर्फ घटनाओं पर ही कंट्रोल किया जा सकता हैं। धुंध में ट्रेनों की रफ्तार नहीं बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात की शताब्दी अगले दिन अल सुबह पहुंची
धुंध के चलते चंडीगढ़ रूट की वीवीआईपी ट्रेन शताब्दी भी घंटो लेट चलने लगीं हैं। बुधवार को रात 10.45 आने वाली नई दिल्ली चंडीगढ़ शताब्दी वीरवार की अल सुबह 4.05 बजे पहुंची। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पौने छह घंटे देरी से पहुंची। वहीं, नई दिल्ली कालका शताब्दी सुबह 11.05 के बजाय दोपहर बाद 2.40 मिनट पर चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंची। इस ट्रेन के लेट होने से कालका जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।


कई यात्रियों ने अपने टिकट वापस किए और बस से कालका रवाना हुए। वहीं लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस को चंडीगढ़ 10 बजे पहुंचना था यह ट्रेन वीरवार को 5.30 बजे शाम को स्टेशन पहुंची। इसी प्रकार ऊंचाहार एक्सप्रेस 5 घंटे लेट, चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस 6 घंटे लेट, उसी तरह 15012 भी लेट, वहीं 12005 कालका शताब्दी एक्सप्रेस चार घंटे से अधिक लेट आने की सूचना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed