फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   no extension to citco employees, no extension to chandigarh citco employees, chandigarh

सिटको के हजारों कर्मचारियों के लिए बड़ी बुरी खबर, यहां देखिए

Mon, 11 Jul 2016 09:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 11 Jul 2016 09:22 PM IST
विज्ञापन
no extension to citco employees, no extension to chandigarh citco employees, chandigarh
citco - फोटो : फाइल फोटो
सिटको प्रशासन अपने हजारों कर्मचारियों को बड़ा झटका देने जा रहा है। दरअसल, सिटको की चंडीगढ़ यूनिट घाटे में चल रही है। इस कारण 1000 कर्मचारियों को एक्सटेंशन नहीं मिलेगा। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की मीटिंग में घाटे की बात सामने आई थी। सिटको की ओर से एक्सटेंशन नहीं दिए जाने की फाइल भेजी गई थी। इसे गवर्नर ने अप्रूवल दे दी है।
विज्ञापन


सिटको की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की मीटिंग बीती 27 जून को हुई थी। दो महीने की परफारमेंस रिपोर्ट में सिटको की 88.29 लाख कमाई बीते 2015 से घट गई है। घटती कमाई की रिपोर्ट आने के कारण गवर्नर ने सिटको को कर्मचारियो को एक्सटेंशन देने से मना कर दिया है। सिटको की ओर से माउंट व्यू, शिवालिक व्यू , कलाग्राम , इंडस्ट्रियल एरिया स्थित इंडस्ट्री यूनिट भी घाटे में है।
विज्ञापन


इसी कारण यह फैसला लिया गया है। इसे लेकन सिटको के कर्मचारियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सिटको की ओर से कर्मचारियों की रिटायरमेंट 58 साल होती है। सिटको के कर्मचारियों को दो साल का एक्सटेंशन मिलने के बाद यह 60 वर्ष हो जाती थी।  अब कर्मचारियों को यह एक्सटेंशन सिटको को फायदे में लाने के लिए नहीं दी जाएगी। सिटको की कमाउपुत यूनिट सुखना लेक हैं। यहां से हर महीने एक करोड़ रुपये की कमाई होती है बाकि अन्य यूनिट घाटे में हैं। इसे अभी तक नहीं सुधारा जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कारणों से सिटको गया है घाटे में
बीती 27 जून को हुई बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग  रिपोर्ट में यह सामने आया कि सिटको अपनी गलतनीति के कारण घाटे में गया है। सिटको की ओर से पूवर मार्केटिंग, पूवर फूड सर्विस और ओवर स्टाफ , प्राफिट कुल कर्मचारियों की सेलरी में जाता है। इसी कारण सिटको घाटे में है। वहीं माउंट व्यू को फायदे में लाने के लिए एक साल पहले तीन लाख रुपये महीने का जनरल मैनेजर राकेश रावत के रखा गया। इसकेे बाद भी माउंट व्यू प्राफिट में नहीं आ सका है। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ कि तीन लाखका जीएम रखने के बाद  माउंट व्यू प्राफिट में नही हैं। इस पर राकेश रावत ने अपने कार्यकाल से इस्तीफा दे दिया था।

सिटको की ओर से बरती गई लापरवाही
सिटको वर्क र यूनियन के प्रेसीडेंट कश्मीर चंद ने बताया कि  एक हजार कर्मचारियों के साथ सिटको दगा कर रहा है। यह कर्मचारियों का शोषण है। हमने इसके लिए गवर्नर को लेटर लिखा है कि कर्मचारियों को एक्सटेंशन दी जाए। अगर यह नहीं दी जाएगी तो हम हाईकोर्ट जाएंगे। सिटको के पास बजट की कमी है। 


सिटको के कर्मचारियों को सेलरी अधिक है। इसलिए यह प्राफिट में नहीं आया है। एक्सटेंशन नहीं दिए जाने के लिए गवर्नर के पास अप्रूवल के लिए फाइल गई थी। एक्सटेंशन नहीं देने की स्वीकृति मिल गई है। 
- नवजोत कौर, सीजीएम, सिटको 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed