फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   No doctors in three PHCs

पीएचसी तीन, लेकिन डॉक्टर एक में भी नहीं

Sat, 23 Aug 2014 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 23 Aug 2014 12:00 AM IST
विज्ञापन
No doctors in three PHCs
कैथल। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर में जिला अस्पताल के अलावा लोगों को चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने के लिए तीन पीएचसी तो खोल दी, लेकिन चिकित्सक एक में भी तैनात नहीं किया।
विज्ञापन


इनमें सहयोगी स्टॉफ की भी कमी है। केवल फार्मेसिस्ट के सहारे ये पीएचसी चल रही हैं। एक माह में तीनों पीएचसी में लगभग 6000 से ज्यादा की ओपीडी होती है। यहां सुविधाएं न मिलने के कारण लोगों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए जाना पड़ता है।
विज्ञापन


पुराने अस्पताल की पीएचसी

पुराने अस्पताल में चल रही पीएचसी में एमओ नहीं है, दो पद एएनएम के खाली हैं। इस पीएचसी में प्रतिदिन 60 से 70 और महीने में दो हजार मरीज आते हैं। यहां एक फार्मेसिस्ट और एक एलटी काम चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शक्तिनगर पीएचसी
शक्तिनगर पीएचसी में एमओ नहीं है। इस पीएचसी में महीने के करीब 2200 मरीजों की आवाजाही रहती है। यहां फार्मेसिस्ट एवं दो एएनएम द्वारा काम चलाया जा रहा है।
पटेल नगर पीएचसी
इस पीएचसी में एक फार्मेसिस्टऔर एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तैनात है। पीएचसी में एमओ, एएनएम और एलटी नहीं है। ओपीडी में करीब 1600 मरीज महीने में आते हैं।

शहर वासियों को हो रही परेशानी
 शहर की तीनों पीएचसी में डाक्टर न होने के कारण फार्मेसिस्ट ही लोगों को बीमारी के अनुसार दवाएं दे रहे हैं। अलग-अलग बीमारियों से पीड़ित लोग चेकअप के लिए जाते हैं। फार्मेसिस्ट उन्हें दवाई देते हैं। इस कारण बीमारी का इलाज नहीं हो पाता और मरीज को जिला अस्पताल भेज दिया जाता है।

पीएचसी में होनी थी महिलाओं की डिलीवरी
पटेल नगर, पुराने अस्पताल व शक्तिनगर पीएचसी में महिलाओं की डिलीवरी के लिए इंतजाम कि गए हैं, लेकिन एमओ और अन्य कर्मचारियों की कमी के कारण सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है।


नहीं मिल पा रहे चिकित्सक

विभाग द्वारा कई बार इन पीएचसी के लिए अनुबंध आधार पर चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे गए, लेकिन कोई भी डॉक्टर यहां काम करने को राजी नहीं है। विभाग में चिकित्सकों की कमी का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed