फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   No deaths first time in September due to covid-19 in Chandigarh

चंडीगढ़: सितंबर में पहली बार 24 घंटे में नहीं हुई कोई मौत, 207 नए मरीज मिले

Sat, 26 Sep 2020 10:54 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 26 Sep 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
No deaths first time in September due to covid-19 in Chandigarh
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

चंडीगढ़ के लिए शनिवार का दिन कुछ राहत भरा रहा। बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना से जहां एक भी मौत की पुष्टि नहीं हुई वहीं, शनिवार को कोरोना के 207 नए संक्रमित मिले। शहर में अब तक 145 मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें एक से 25 सितंबर के बीच 88 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ा है।

विज्ञापन


उधर, स्वस्थ होने के बाद शनिवार को 260 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। शहर में शनिवार को मिले 207 पॉजिटिव मरीजों में पुरुषों की संख्या 122 और महिलाओं की संख्या 85 रही। वहीं अभी 162 संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। शनिवार को मिले पॉजिटिव केस के बाद शहर में कोरोना के मरीजों की संख्या 11380 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन


पीजीआई में तीन अन्य वालंटियर्स को दी वैक्सीन की डोज
पीजीआई में ऑक्सफोर्ड के कोविड शिल्ड के ट्रायल में शनिवार को तीन अन्य वॉलंटियर्स को वैक्सीन की डोज दी गई। इसके साथ पंजीकृत वॉलंटियर्स में से 10 की स्क्रीनिंग भी की गई। पीजीआई प्रशासन ने बताया कि ट्रायल के अंतर्गत पंजीकृत 400 से ज्यादा वॉलंटियर्स की स्क्रीनिंग लगातार जारी है। जिन वॉलंटियर्स को वैक्सीन देना शुरू कर दिया गया है, उनके अतिरिक्त अन्य 36 वॉलंटियर्स की स्क्रीनिंग 23 सितंबर से शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग-अलग मानकों पर खरा उतरने के बाद उन्हें भी वैक्सीन की डोज दी जाएगी। सभी वॉलंटियर्स को मानवीय परीक्षण के दौरान शुरू के 28 दिन के बाद पुन: वैक्सीन की दूसरी डोज दी जाएगी। इसके 27 दिन बाद उनका ब्लड सैंपल लेकर उसकी जांच कर ट्रायल की प्रगति रिपोर्ट चेक होगी। पीजीआई प्रशासन के अनुसार जिन वॉलंटियर्स को शुक्रवार को वैक्सीन की डोज दी गई थी, वह बिल्कुल ठीक हैं।

पंचकूला: कोरोना संक्रमित दो बुजुर्गों की मौत, 153 संक्रमित मिले 
पंचकूला में कोरोना संक्रमण से दम तोड़ने का सिलसिला जारी है। जिले में शनिवार को दो बुजुर्गों की मौत के साथ ही मरने वालों की संख्या 79 हो गई है। शनिवार को 153 नए संक्रमित मिले हैं। इसमें से पंचकूला के 113 नए मामले शामिल हैं। दम तोड़ने वालों में गांव चौकी की रहने वाली 84 वर्षीय बुजुर्ग और सेक्टर-19 की रहने वाली एक 62 वर्षीय महिला शामिल है। 

पंचकूला की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि कोरोना टेस्ट सेंटर में सैंपल लेने के काम में तेजी आई है। इसी कारण कोरोना के ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि पंचकूला के बरोना खुर्द, बतौड़, सीआरपीएफ, खटौली, एमडीसी-4, मंढा वाला, सकेतड़ी, सेक्टर-2, 5, 24, 27 में एक-एक मामला पॉजिटिव आया है। 

इसके अलावा माजरी चौक, सेक्टर-6, 9 व 25 में दो-दो, अमरावती एनक्लेव, सेक्टर-12 व 17 में 3-3, सेक्टर-4, 7, 8 व 10  में चार-चार, सेक्टर-15 में 5, सेक्टर-11 में 6, पिंजौर में 7, सेक्टर-20 में 8, सेक्टर-21 में 9, कालका में 10,  सेक्टर-19 में 11 और सेक्टर-16 में 12 मामले पॉजिटिव आए हैं। इन क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन में शामिल किया जा रहा है।

मोहाली में कोरोना से तीन की मौत, 152 नए संक्रमित और 359 ठीक हुए
मोहाली में कोरोना महामारी से शनिवार को तीन और लोगों की मौत हो गई। जबकि 152 लोगों कोरोना संक्रमित हुए हैं। वहीं, रिकॉर्ड 359 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती है। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि अब जिले में कोरोना से 180 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना को मात देने के लिए जिला सेहत विभाग कई कदम उठा रहा है। वहीं, लोगों से सहयोग की अपील की गई है कि वह घरों से कम निकलें, जिससे कोरोना महामारी को मात दी जा सके। 

शनिवार को जिन तीन लोगों की मौत हुई है, उनमें एक 64 वर्षीय महिला थी और पटियाला के राजिंद्रा अस्पताल में भर्ती थी। इसके अलावा दो अन्य लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि पूरे जिले में मोहाली से सबसे ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। नए संक्रमितों में मोहाली शहरी एरिया में 64, खरड़ में 28, ढकौली में 17, डेराबस्सी में 3, बनूड़ में 3, बूथगढ़ में 3, कुराली में 5 और लालड़ू में एक केस सामने आया है। वहीं, जिले में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 9520 पहुंच गई। इनमें से 2395 सक्रिय हैं और ठीक हो चुके लोगों की संख्या 6945 है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed