{"_id":"5ccffdb2bdec22077d5bdd12","slug":"no-cycling-in-capitol-complex-chandigarh-due-to-judges-vehicle-security","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ प्रशासन ने कैपिटल कॉम्प्लेक्स में साइकिल चलाने पर लगाई रोक, जजों की गाड़ियां बनी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ प्रशासन ने कैपिटल कॉम्प्लेक्स में साइकिल चलाने पर लगाई रोक, जजों की गाड़ियां बनी वजह
Mon, 06 May 2019 02:56 PM IST
खुशबू गोयल
अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 06 May 2019 02:56 PM IST
विज्ञापन
साइकिलिंग
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ पर्यटन विभाग ने कैपिटल कॉम्प्लेक्स में पर्यटकों के साइकिल चलाने पर रोक लगा दी है। कैपिटल कॉम्प्लेक्स से हाईकोर्ट के जजों की गाड़ियां गुजरती हैं। सुरक्षा के लिहाज से जजों ने आपत्ति जताई है। हालांकि पर्यटन विभाग के अधिकारी और टूरिस्ट गाइड मिलकर जजों से साइकिल चलाने की अनुमति के लिए आग्रह करेंगे। पर्यटन विभाग ने शहर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बड़ा प्लान तैयार किया था। इसके तहत शहर के साइकिल ट्रैक का उपयोग करते हुए साइकिलिंग को बढ़ावा देने की योजना थी।
पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के उद्देश्य से कैपीटल कांप्लेक्स में विभाग ने पर्यटकों के लिए साइकिल भी उपलब्ध करा दीं थीं। कैपिटल कांप्लेक्स, हाईकोर्ट व सेक्रेटिएट घूमने केलिए पर्यटक साइकिल से जाने लगे, लेकिन हाईकोर्ट के जजों ने इस पर आपत्ति जताई है। जजों का कहना है कि पर्यटन के लिए आए लोग मस्ती के मूड में होते हैं। ऐसे में हादसे का डर रहता है। जजों की आपत्ति के बाद प्रशासन ने फिलहाल कैपिटल कॉम्प्लेक्स में साइकिल चलाने पर रोक लगा दी है।
बातचीत करके समस्या का हल निकाला जाएगा
पर्यटन सचिव जितेंद्र यादव का कहना है कि कैपिटल कांप्लेक्स में पर्यटकों के लिए काफी दार्शनिक स्थल हैं। टूरिस्ट गाइड केसाथ पर्यटकों को ऐसी जगह घुमाया जाएगा जहां जजों की गाड़ी न जाती हो। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और समस्या भी नहीं होगी। इसके लिए जजों से बात की जाएगी। उसके बाद समस्या का हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन
हाईकोर्ट के आदेश पर ही तैयार हुए साइकिल ट्रैक
हाईकोर्ट के निर्देश पर शहर में साइकिल ट्रैक बनाए गए हैं। हालांकि लोगों की सुरक्षा के लिए भी हाईकोर्ट ने आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने पूरे शहर में जल्द साइकिल ट्रैक बनाने को कहा है। विशेषतौर पर ट्रैफिक लाइटों पर साइकिल चलाने वालों के लिए अलग रास्ते बनाने को कहा है।