फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   No clue found of those accused of robbing liquor businessman's house

Chandigarh News: शराब कारोबारी के घर लूट के आरोपियों का नहीं लगा सुराग

Tue, 14 May 2024 05:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
No clue found of those accused of robbing liquor businessman's house
चंडीगढ़। वी केयर फॉर यू का दम भरने वाली यूटी पुलिस बीते 20 अप्रैल को सेक्टर-33 सी निवासी शराब कारोबारी अरविंद सिंगला के भाई राकेश सिंगला की कोठी में लूट की वारदात को अभी तक नहीं सुलझा पाई है। इस मामले में यूटी पुलिस की अलग-अलग टीमों ने यूपी-बिहार से लेकर नेपाल सीमा तक कई जगहों पर छापा मारा लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका।गौरतलब है कि शराब राकेश सिंगला की कोठी में काम करने वाली रसोइया लक्ष्मी व उसके रिश्तेदार नौकर राजू ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर 20 अप्रैल की रात्रि में लूट की इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने पहले तो 19 अप्रैल की रात खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर राकेश सिंगला, नौकरानी व ड्राइवर को बेसुध कर दिया था जबकि राकेश सिंगला की बुजुर्ग मां ने रात में खाना नहीं खाया था जिस कारण वह बेसुध नहीं हुईं।
विज्ञापन

नौकरों ने रात में करीब तीन बजे बुजुर्ग को बंधक बनाया और उससे चाकू की नोंक पर घर में नकदी व ज्वेलरी के बारे में पूछकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी घर से करीब 2 किलो सोने-चांदी की ज्वेलरी सहित लाखों रुपये की नकदी सहित घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज वाली डीवीआर तक साथ ले गए थे। हालांकि, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व अन्य जांच टीमों ने सेक्टर में लगे अन्य कैमरों की फुटेज निकाल ली थी, जिसमें पांच आरोपी बैग लेकर जाते हुए दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed