फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   No Charge on Online Transaction from e-sampark Centers chandigarh

चंडीगढ़ में ई-संपर्क सेंटर में अब ऑनलाइन ट्रांजेक्शन पर कोई चार्ज नहीं, किसी भी बैंक से करो

Fri, 05 Oct 2018 02:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 05 Oct 2018 02:35 PM IST
विज्ञापन
No Charge on Online Transaction from e-sampark Centers chandigarh
Online Transaction
चंडीगढ़ में ई-संपर्क सेंटर पर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन का अब कोई चार्ज नहीं लगेगा। किसी भी सर्विस के लिए घर बैठे ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं, फिर चाहे वह किसी बैंक से हो। सभी बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड से ट्रांजेक्शन के दौरान एमडीआर (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) पर छूट दी जाएगी। बुधवार को प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने इसकी घोषणा की। राजभवन में प्रशासक ने शहरवासियों के लिए भीम-यूपीआईक्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान का एक नया माध्यम भी लॉन्च किया।
विज्ञापन


प्रशासक ने कहा कि इंटरनेट बैंकिंग और डेबिट या क्रेडिट कार्ड के उपयोग पर एमडीआर को छोड़ना और भुगतान के लिए भीमयूपीआई मोड लॉन्च करना वर्तमान परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि यह नागरिकों को डिजिटल भुगतान में लेनदेन की आसानी को लेकर प्रोत्साहित करेगा। उन्होंने कहा कि अब नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड और किसी भी बैंक के क्रेडिट कार्ड के माध्यम से संपर्क केंद्र की वेबसाइट पर जाकर भुगतान किया जा सकता है। इस अवसर पर प्रशासक के सलाहकार परिमल राय, फाइनेंस सेक्रेटरी अजोय कुमार सिन्हा, स्पेशल सेक्रेटरी इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी जितेंद्र यादव, एसडीएम अर्जुन शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इतना लिया जाता है ट्रांजेक्शन चार्ज
इससे पहले ऑनलाइन भुगतान करने के लिए नागरिकों से इंटरनेट बैंकिंग के लिए 10 रुपये का ट्रांजेक्शन चार्ज लिया जाता था। डेबिट कार्ड से 2000 रुपये से अधिक की पेमेंट करने पर  0.90 और क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर एक प्रतिशत का ट्रांजेक्शन चार्ज लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी चार्ज से मिली छूट
प्रति ट्रांजेक्शन लगने वाले एमडीआर (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) चार्जेस से छुटकारा मिल गया है। यूटी प्रशासन ने इसके लिए एक्सिस बैंक के साथ एमओयू साइन किया है। बता दें कि चंडीगढ़ में करीब 53 ई-संपर्क सेंटर हैं।


लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा
संपर्क सेंटर पर 60 से अधिक सेवाएं उपलब्ध हैं। इसमें बिजली-पानी बिल, आधार सर्विस, बस पास, कॉलेज फीस, टेनेंट रजिस्ट्रेशन, स्पेस बुकिंग, प्रापर्टी टैक्स, बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट, इनकम सर्टिफिकेट जैसी सेवाएं शामिल हैं। इन सभी सेवाओं के लिए लोगों को लाइन लगाकर इंतजार करना होता है। अब उन्हें संपर्क सेंटर आने की भी जरूरत नहीं है। वह नेट बैंकिंग से ही पेमेंट कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed