{"_id":"6ae112f06170a13e6500c73b","slug":"no-buyer-found-for-commercial-property-in-chbs-e-auction-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1160847-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सीएचबी की ई-नीलामी में कॉमर्शियल प्रॉपर्टी के लिए नहीं मिला खरीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सीएचबी की ई-नीलामी में कॉमर्शियल प्रॉपर्टी के लिए नहीं मिला खरीदार
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) की ई-नीलामी में व्यावसायिक संपत्तियों को खरीदार नहीं मिले, जबकि 12 आवासीय संपत्तियों में से केवल दो ही बिक सकीं। व्यावसायिक संपत्तियों में मनीमाजरा के बूथ, सेक्टर-40ए के सर्विस बूथ, कजहेड़ी की बे शॉप और मनीमाजरा में रेस्टोरेंट के लिए निर्धारित जगह शामिल थी। किसी भी कॉमर्शियल प्रॉपर्टी के लिए बोली नहीं लगी।
सीएचबी की 79 व्यावसायिक संपत्तियों में मनीमाजरा के 57 बूथ, सेक्टर-40ए के पांच सर्विस बूथ और सेक्टर-61 स्थित कजहेड़ी की 16 बे शॉप शामिल थीं। इसके अलावा मनीमाजरा में रेस्टोरेंट के लिए निर्धारित जगह भी नीलामी में रखी गई थी। इन संपत्तियों के लीज होल्ड होने को खरीदार नहीं मिलने की प्रमुख वजह माना जा रहा है। इच्छुक खरीदार फ्री होल्ड संपत्तियों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
दो आवासीय संपत्तियां 3.74 करोड़ में बिकीं
फ्री होल्ड आवासीय संपत्तियों की नीलामी में भी अपेक्षित प्रतिक्रिया नहीं मिली। मनीमाजरा की इंदिरा कॉलोनी, कैटेगरी-1 और कैटेगरी-4 की संपत्तियों तथा सेक्टर-46 की एचआईजी श्रेणी की संपत्ति समेत 12 प्रॉपर्टी नीलामी में शामिल थीं। इनमें से दो संपत्तियां 1.82 करोड़ और 1.92 करोड़ रुपये में बिकीं। बाकी 10 संपत्तियां नहीं बिक सकीं।
विज्ञापन
अब एस्टेट ऑफिस की नीलामी का इंतजार
सीएचबी की ई-नीलामी के बाद खरीदारों की नजर चंडीगढ़ प्रशासन के एस्टेट ऑफिस की आगामी नीलामी पर है। इसका कार्यक्रम दिसंबर 2026 से पहले जारी होने की संभावना है। संपत्तियों की लोकेशन, श्रेणी और स्वामित्व की शर्तें खरीदारों की प्रतिक्रिया तय करने में अहम होंगी।