फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   No bus facity for college student

बस सुविधा शुरू करने की मांग

Sun, 14 Sep 2014 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल Updated Sun, 14 Sep 2014 11:40 PM IST
विज्ञापन
कैथल। डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज के विद्यार्थियों ने बस सुविधा शुरू करने की मांग के लिए कॉलेज में हस्ताक्षर अभियान चलाया और प्रिंसिपल से समस्या के समाधान की मांग की। विद्यार्थियों ने प्रिंसिपल को बताया कि छात्र-छात्राओं को कॉलेज आने जाने के लिए प्रतिदिन जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। कई बार उन्होंने प्रशासन को इस संबंध में शिकायत देकर समस्या के समाधान की मांग की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कॉलेज से नए बस स्टैंड व शहर तक का सफर तय करने के लिए विद्यार्थियों को बसों की छत पर बैठकर और खिड़कियों पर लटककर आना पड़ता है। चलती बस पकड़ने के चक्कर में कई विद्यार्थी घायल भी हो चुके है। करीब तीन महीने पहले कॉलेज के सामने बस रुकवाने की मांग के लिए विद्यार्थियों ने हाईवे पर जाम भी लगाया था। इसके बाद  जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों के लिए कॉलेज के सामने कुछ बसों को विद्यार्थियों को बैठाने के लिए आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन


कुछ समय के बाद विद्यार्थियों के लिए वहीं समस्या फिर से खड़ी हो है। कॉलेज के सामने बसों को रूकवाने के लिए कॉलेज में विद्यार्थियों ने हस्ताक्षर अभियान भी चलाया है। जिस पर कॉलेज के करीब 250 विद्यार्थियों ने हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस न रुकने घर पर शाम सात बजे घर पहुंचते है
विद्यार्थी मनोज कुमार, अशोक शर्मा, प्रदीप, राजेश, रविन्द्र कुमार, सुखदेव सिंह ने बताया कि प्रतिदिन सरकारी बसों के पीछे भागकर बसें पकड़नी पड़ती हैं। कोई भी लोकल बस नहीं रूकती। कॉलेज से करीब 3 बजे छुट्टी होनेे के बाद पहले बस स्टैंड तक जाने में समस्या होती है, इसके बाद घर तक पहुंचने में 7 बज जाते है। विद्यार्थियों ने बताया कि सुबह 6 बजे घर से निकलते है और 10 बजे कॉलेज में पहुंचते हैं। जिसके कारण पहला लैक्च्चर लगातार मिस हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed