फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   No Benefit of Pradhanmantri Kaushal Vikas Yojana to Chandigarh Youth due to Carelessness

चंडीगढ़ः अफसरों की लापरवाही की भेंट चढ़ी प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, ऐसे हुई अनदेखी

Tue, 30 Oct 2018 10:57 AM IST
अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 30 Oct 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
No Benefit of Pradhanmantri Kaushal Vikas Yojana to Chandigarh Youth due to Carelessness
employment - फोटो : demo
लोकसभा चुनाव के लिए छह महीने से कम समय बचा है। इसी बीच युवाओं को रोजगार देने के मामले में एक ऐसी खबर आ रही है, जो लोगों को हैरान कर देने वाली है। पीएम नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना शहर में युवाओं को सहारा देने में अब तक नाकाम साबित हुई है। प्रशासनिक लेट-लतीफी के चलते यह योजना बेरोजगारों का विश्वास जीतने के लिए यहां संघर्ष कर रही है।  बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए लाई गई योजना का हाल सिटी में बेहाल है।
विज्ञापन


हालात यह हैं कि पीएमएसवाई के शुरू हुए दो साल से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन यहां बीते सितंबर माह में बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिए चार स्किल डेवलपमेंट के सेंटर खोले गए हैं। इनमें लगभग 60 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद इन्हें रोजगार मुहैया कराने के लिए प्रशासन स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। यूटी प्रशासन पीएम मोदी की योजनाओं को अमलीजामा पहनाने केलिए कितना प्रयासरत है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शहर में स्किल डेवलपमेंट सेंटर खुलने में ही दो साल से अधिक का समय लग चुका है।
विज्ञापन


जरूरी नहीं कि रोजगार मिलेगा
जानकारो की मानें तो रोजगार देने वाली इस योजना के तहत प्रशिक्षण पाने वालों में 10 प्रतिशत से भी कम को नौकरी हासिल हो पा रही है। ऐसे में बेरोजगारी को लेकर बुरा हाल है। जहां कहीं भी युवाओं को प्रशिक्षण दे दिया गया है, वह रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं। युवा बीरेंदर शर्मा ने बताया कि उन्होंने बीते साल बीए की परीक्षा उत्तीर्ण की, लेकिन रोजगार पाने की लालसा में कौशल विकास योजना में प्रशिक्षण लेने के लिए पोर्टल के माध्यम से अप्लाई किया है। उनका कहना है कि कोई जरूरी नहीं है कि प्रशिक्षण लेने के बाद रोजगार मिल ही जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां खुले हैं स्किल डेवलपमेंट सेंटर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो अक्टूबर 2016 को 1200 करोड़ रुपये के बजट के साथ कौशल विकास योजना शुरू की थी। अब पैसा तो लगा दिया गया है, लेकिन इसका कुछ खास फायदा युवाओं को मिलता हुआ नहीं दिख रहा है। सिटी के आईटी पार्क में बीते सितंबर माह में स्पीकी सेंटर, सेक्टर-11 में जीआईटीआईडब्ल्यू स्किल डेवलपमेंट सेंटर, सेक्टर-43 में कैंसर हास्पिटल और सेक्टर-12 में राजीव गांधी नाम से स्किल डेवलपमेंट सेंटर खोले गए हैं। इन सेंटर से जुडे़ लोेगों की मानें तो अभी केंद्र खुले कुछ ही कम समय हुआ है। समय के साथ ही यहां पर युवाओं की संख्या भी बढ़ेगी और इन्हें रोजगार भी मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed