फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   no ban on ar rehman movie nanak shah fakir in punjab

एआर रहमान की 'नानक शाह फकीर' पर नहीं लगेगी रोक

Mon, 13 Apr 2015 02:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 13 Apr 2015 02:59 PM IST
विज्ञापन
no ban on ar rehman movie nanak shah fakir in punjab

जाने-माने संगीतकार एआर रहमान की मूवी नानक शाह फकीर पर रोक नहीं लगाई जाएगी। मूवी संबंधी याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने यह फैसला सुनाया।

विज्ञापन


साथ ही पंजाब, केंद्र सरकार, सेंसर बोर्ड और प्रोड्यूसर को नोटिस जारी करके अपना पक्ष रखने को कहा गया है। मामले की अगली सुनवाई 23 अप्रैल को होगी।

बता दे कि मूवी पर रोक लगाने को लेकर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। एसजीपीसी ने इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पत्र लिखा था।

विज्ञापन

किसी कीमत पर मूवी को रिलीज नहीं होने देंगे

no ban on ar rehman movie nanak shah fakir in punjab

संगीतकार ए आर रहमान की मूवी 'नानक शाह फकीर' पर बैन का विवाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दरबार में पहुंच गया है। एसजीपीसी के अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली से फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

उन्होंने एक बार फिर धमकी दी कि एसजीपीसी इस फिल्म को किसी भी कीमत पर रिलीज नहीं होने देगी। फिल्म का निर्माण सिख धर्म की परंपराओं के उलट है।

मक्कड़ ने मोदी और जेटली को भेजे पत्र में कहा कि फिल्म पर पाबंदी लगाने का फैसला एसजीपीसी की कार्यकारिणी कमेटी की हुई बैठक में लिया गया है।

देश विदेशों से पहुंच रही सिखों की शिकायतों को ध्यान मुख्य रखते हुए मांग की जाती है कि इस फिल्म पर भारत सरकार पूर्ण पाबंदी लगाए। फिल्म का कोई भी हिस्सा किसी भी तरह रिलीज न किया जाए।

सिख धर्म की मर्यादा के खिलाफ है मूवी

no ban on ar rehman movie nanak shah fakir in punjab

मक्कड़ ने कहा कि सिख कौम में यह मर्यादा है कि कोई भी व्यक्ति गुरु साहिब या गुरु साहिब के किसी परिवार के सदस्य की एक्टिंग फिल्म में नहीं कर सकता। उन्हें पता चला है कि गुरु नानक देव जी और उनकी बहन का रोल व्यक्तियों की ओर से किया गया है, जो पूरी तरह सिख धर्म की मर्यादा के खिलाफ है।

एसजीपीसी से कोई अनुमति नहीं ली
उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माता झूठा प्रचार कर रहे हैं कि उनकी ओर से एसजीपीसी और श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से फिल्म बनाने व रिलीज करने की स्वीकृति ली हुई है।

विज्ञापन

दल खालसा कर चुका है विरोध

no ban on ar rehman movie nanak shah fakir in punjab

अमृतसर में सिख युवा संगठन दल खालसा भी फिल्म का विरोध कर चुका है। संगठन ने एक बयान जारी कर कहा कि फिल्म सिख मर्यादा के खिलाफ है। इसे रिलीज नहीं होने दिया जाएगा।

सिख धर्म का प्रचार करने वाले लोगों के साथ अकाल तख्त साहिब का आशीर्वाद है, लेकिन अकाल तख्त सीधे तौर पर फिल्म से नहीं जुड़ा है।
-ज्ञानी गुरबचन सिंह, जत्थेदार, श्री अकाल तख्त साहिब

फिल्म में गुरु जी का सजीव चित्रण नहीं किया गया है। कंप्यूटर ग्राफिक्स से गुरु जी की छवि तैयार कर उस पर तेज रोशनी डालते हुए पोरट्रेट तैयार किया गया है।
हरिंदर सिंह सिक्का, फिल्म निर्माता

एआर रहमान ने डिजाइन किया साउंड

no ban on ar rehman movie nanak shah fakir in punjab

पिछले साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में ही मशहूर फिल्म संगीतकार और ऑस्कर अवार्डी एआर रहमान और रसूल पूकुट्टी ने फिल्म से जुड़ने की घोषणा कर दी थी। रहमान और रसूल ने साउंड डिजाइन व मिक्सिंग का काम किया है। रसूल फिल्म के सह निर्माता भी हैं। रहमान एंड टीम शुक्रवार को फिल्म के प्रमोशन के लिए चंडीगढ़ भी पहुंची।

गायन के लिए खुद आगे आए पंडित जसराज
संगीतकार उत्तम सिंह के संगीत से सजी इस फिल्म में पद्म पुरस्कार से सम्मानित पंडित जसराज और भाई निर्मल सिंह ने शबद गायन किया है। खास बात यह है कि पंडित जसराज ने खुद फिल्म के लिए शबद गाने की इच्छा जताई और इसके लिए फीस के तौर पर एक रुपया तक नहीं लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed