फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   No Award to Blind and Medal Winner Para-Olympian of Punjab

पदक विजेता दृष्टिहीन पैरा-ओलंपियन की दर्दभरी कहानी

Fri, 14 Nov 2014 04:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Fri, 14 Nov 2014 04:42 PM IST
विज्ञापन
No Award to Blind and Medal Winner Para-Olympian of Punjab

पदक विजेता दृष्टिहीन पैरा-ओलंपियन की दर्दभरी कहानी सुनकर आपकी आंखें भी भर आएंगी। पंजाब के लुधियाना में खन्ना निवासी बलविंदर कौर नूरी गरीब परिवार से हैं। कुछ साल पहले सीढ़ियों से गिरने के कारण उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी लेकिन उन्होंने खेलों के प्रति लगन को कम नहीं होने दिया और पैराओलंपिक गेम्स में शॉट पुट में कांस्य पदक जीता लेकिन सरकार की ओर से उन्हें किसी तरह का प्रोत्साहन नहीं दिया गया।

विज्ञापन


उन्हें राज्य सरकार की तरफ से कोई नकद राशि या अवार्ड नहीं दिया। अब इस पैरा-ओलंपियन ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर पंजाब सरकार से नकद पुरस्कार की मांग की है। हाईकोर्ट ने याचिका के आधार पर पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन


बलविंदर कौर डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 चंडीगढ़ में एमए सामाजिक शास्त्र की छात्रा हैं। एडवोकेट एचसी अरोड़ा के माध्यम से दायर याचिका में बलविंदर कौर ने कहा है कि पैरा ओलंपिक पदक विजेताओं को ओलंपिक खेलों के पदक विजेताओं के समान नकद पुरस्कार मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अंतरराज्यीय प्रतिस्पर्धाओं में कई स्वर्ण पदक जीते हैं। याचिका में आरोप लगाया गया है कि पंजाब सरकार ने खेल नीति में पैरा ओलंपिक पदक विजेताओं से भेदभाव किया है। ओलंपिक में निशक्त पदक विजेताओं को भी अवॉर्ड का प्रावधान है।


बलविंदर कौर ने कहा है कि पैरा ओलंपिक और ओलंपिक दोनों ओलंपिक वर्ग की गेम्स हैं। मंगलवार को पंजाब सरकार ने टैगोर थिएटर चंडीगढ़ में एशियन गेम्स और कॉमन वेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं को सम्मानित किया जबकि उन्हें इससे वंचित रखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed