फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   no any health facilities at chandigarh international airport

इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तबीयत खराब हुई तो मुश्किल

Wed, 06 Jan 2016 01:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 06 Jan 2016 01:17 PM IST
विज्ञापन
no any health facilities at chandigarh international airport

इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अगर आपकी तबीयत खराब हो गई तो मुश्किल है। यहां पर चिकित्सा व्यवस्था दुरुस्त होने के दावे तो किए जा रहे हैं, लेकिन यह  व्यवस्था मानक के अनुरूप नहीं हैं। इंटरनेशनल एयरपोर्ट को 939 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।

विज्ञापन


इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एंबुलेंस सहित अन्य चिकित्सा व्यवस्था पूरी की जानी चाहिए। चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लोक ल फ्लाइट पर रोजाना करीब तीन हजार लोग यात्रा करते हैं। लेकिन यहां पर मेडिकल व्यवस्था पूरी नहीं है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तीन एंबुलेंस होनी चाहिए लेकिन यहां पर एंबुलेंस सुविधा अभी तक नहीं है।
विज्ञापन


इस तरह की असुविधा केबाद लोगों को इमरजेंसी में  समस्या हो सकती है। वहीं इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक्सरे मशीन और सिक्योरिटी चेक गेट मानक के अनुरूप नहीं हैं। वहीं इंटरनेशल एयरपोर्टपर कार्डियक अरेस्ट व चेस्ट पेन से निपटने केलिए ऑटोमेटिक एक्सटर्नल डीफाब्रलेटर (एइडी) यहां पर नहीं लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि मुंबई और दिल्ली में इसकी 100 मशीनें लगाई गई है। इस तरह की सुविधा नहीं होने से इमरजेंसी में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं विमानन कंपनियों की ओर से भी एंबुलेंस की व्यवस्था शुरू नहीं की गई है। शहर से छह विमानन कंपनियां अपनी फ्लाइट्स चलाती हैं। लेकिन किसी ने यह जहमत नहीं उठाई है।

इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर चिकित्सा सुविधा को जल्द ही दुरुस्त किया जाएगा। विमानन कंपनियों को भी यह मानक पूरे करने होंगे।
 सुनील दत्त, सीईओ, चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed