फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   No admission in ug and pg courses withour aadhar card

ध्यान दें: बिना आधार नंबर के यूजी-पीजी में अब नहीं होगा एडमिशन

Mon, 01 May 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Mon, 01 May 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
No admission in ug and pg courses withour aadhar card
- फोटो : File Photo
दरअसल, रोहतक के एमडीयू में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों के लिए यह खबर महत्वपूर्ण है। यूनिवर्सिटी में एडमिशन के समय भी अब आपको आधार कार्ड नंबर देना होगा। बिना आधार नंबर के अब यूजी और पीजी कोर्सों में कोई एडमिशन नहीं होगा। 
विज्ञापन


बैंक खाते और अन्य सरकारी प्रक्रिया में आधार कार्ड पहले ही अनिवार्य हो चुका है। इसके मद्देनजर अब एमडीयू ने भी आधार कार्ड को अनिवार्य करने का फैसला लिया है। इसके लिए नया पोर्टल तैयार किया जा रहा है। यूनिवर्सिटी के पोर्टल पर यूजी और पीजी के फार्म भरते समय विद्यार्थियों को आधार कार्ड का नंबर डालना होगा। इसके बाद ही उनका फार्म सबमिट होगा।
विज्ञापन

डिजिटल लॉकर के मद्देनजर यूनिवर्सिटी ने लिया फैसला

No admission in ug and pg courses withour aadhar card
स्कूल एडमिशन - फोटो : File Photo
यदि किसी वजह से विद्यार्थी के पास आधार कार्ड नहीं है और उसने आधार कार्ड के लिए आवेदन किया हुआ तो ऐसे विद्यार्थियों को उसका रजिस्ट्रेशन नंबर डालना होगा।

यूनिवर्सिटी अधिकारियों का मानना है कि इसी वर्ष से शुरू होने वाले डिजिटल लॉकर सिस्टम के लिए भी आधार कार्ड जरूरी होगा। इसके लिए विद्यार्थियों से एडमिशन के समय ही आधार कार्ड नंबर ले लिया जाएगा। एमडीयू में सेंट्रलाइज सिस्टम के तहत पीजी कोर्सों में होने वाले एडमिशन के लिए 5 मई से पोर्टल शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

इस बार सभी विद्यार्थियों को एडमिशन के समय आधार कार्ड नंबर देना होगा। पोर्टल में इसके लिए अलग से कॉलम दिया जाएगा। आधार कार्ड के बिना फार्म सबमिट नहीं होगा। 
- डॉ. जीपी सरोहा, निदेशक, कंप्यूटर सेंटर एमडीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed