फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   No action against Ayushman scam accused: Opposition

सीएम के आश्वासन के बाद भी आयुष्मान घोटाले के आरोपियों पर कार्रवाई नहीं : विपक्ष

Fri, 23 Feb 2024 01:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
No action against Ayushman scam accused: Opposition
ध्यानाकर्षण प्रस्ताव में कांग्रेस विधायकों ने कहा- भाजपा नेता आरोपियों को बचाने में लगे हैं
विज्ञापन

सदन में विज बोले- मेरा दस साल का रिकॉर्ड रहा है, मेरी गारंटी है, मैं किसी को बख्शूंगा नहीं

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन कांग्रेस विधायकों की ओर से आयुष्मान कार्ड योजना से संबंधित घोटाले और लाभार्थियों को हो रही परेशानियों को लेकर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा हुई। कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने आरोप लगाया कि एक साल पहले रोहतक पीजीआई में आयुष्मान कार्ड घोटाला सामने आया था। इसमें मृतकों को जिंदा दिखाकर उनके कार्ड के आधार पर सर्जरी का सामान जारी कर लाखों के बिल क्लेम किए गए। कई मरीजों की मौत के बाद ऑपरेशन दिखाए गए। भुक्कल ने कहा यह मामला मुख्यमंत्री मनोहर लाल और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के संज्ञान में है। घोटाला सामने आने पर सीएम ने आश्वासन दिया था कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। कभी सुनने में आया कि सीएम फ्लाइंग स्क्वायड इसकी जांच कर रहा है तो कभी एसीबी। लेकिन आज तक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई। ऐसा लगता है कि सरकार आरोपियों को बचा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के कुछ नेता आरोपियों को बचाने में लगे हैं। उन्होंने दावा किया कि -उनके नाम भी उनके पास हैं और सरकार को भी इस बारे में पता है। कहा- स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज इस मामले में कार्रवाई करना चाहते थे, लेकिन उनकी कलम को बांधकर रखा गया। उन्होंने विज से पूछा कि इन आरोपियों के खिलाफ कब तक कार्रवाई होगी। विधायक राव दान सिंह ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों का लाभ राजस्थान की पूर्व सरकार की तर्ज पर 25 लाख किया जाए। विधायक आफताब अहमद ने कहा कि केंद्र ने आयुष्मान रेट 2021 में रिवाइज कर दिए थे, मगर आज तक हरियाणा सरकार ने इसे रिवाइज नहीं किया है। इस वजह से प्राइवेट हास्पिटल मरीजों को दाखिल नहीं करते। भुक्कल के आरोपों को जवाब देते हुए अनिल विज ने कहा कि आज तक उनकी कलम को पकड़ने वाला कोई पैदा नहीं हुआ। मेरा दस साल का रिकॉर्ड रहा है कि मैंने किसी को बख्शा नहीं हैं। जो इस मामले के दोषी हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

समिति कर रही जांच, रिपोर्ट आने पर होगी कार्रवाई
उन्होंने बताया कि सीएम फ्लाइंग स्कवायड ने 28 रोगियों की जांच की थी। इनमें से केवल नौ रोगी पंजीकृत पाए गए थे। इस मामले की एसीबी ने भी जांच की है। उन्होंने बताया कि पीजीआई रोहतक से संबंधित एक शिकायत ईश्वर सिंह के नाम से आई थी, जिसमें पीजीआई रोहतक का जिक्र था। इस मामले में बीते साल 28 सितंबर को एक समिति का गठन किया जा चुका है और समिति इसकी जांच कर रही है। समिति से कार्रवाई की रिपोर्ट आते ही इस पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, उन्होंने दावा किया कि आयुष्मान के तहत हरियाणा में भी रेट रिवाइज कर दिए गए हैं। विधायक चिंरजीव ने सवाल उठाया किया जिस एम्स की आधारशिला रखने में नौ साल लग गए, उसकी ओपीडी और एमबीबीएस की कक्षाएं कब तक शुरू होगी। इस पर विज ने कहा कि एम्स का निर्माण 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है। चिरंजीव ने कहा, एम्स के निर्माण के लिए आवंटित बजट बहुत कम है। ऐसे में यह 2025 तक पूरा कैसे हो सकेगा। इस पर विज ने कहा कि यह मोदी की गारंटी है जरूर पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed