{"_id":"93da6f99ea4d6da53f5ec054572926c8","slug":"nk-sharma-may-appointed-shiromani-akali-dal-district-incharge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामूवालिया तो गए, अब ये बन सकते हैं शिअद हल्का इंचार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामूवालिया तो गए, अब ये बन सकते हैं शिअद हल्का इंचार्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sun, 01 Nov 2015 02:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलवंत सिंह रामूवालिया के पार्टी छोड़ने के बाद शिअद के नए हल्का इंचार्ज पर मंथन शुरू हो गया है। शनिवार को पूरे दिन अकाली हलकों में नए हलका इंचार्ज को लेकर मंथन चलता रहा। हालांकि, पार्टी की ओर से कोई संकेत नहीं दिया गया। लेकिन मुख्य संसदीय सचिव एनके शर्मा को मोहाली हलका इंचार्ज का सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, 2012 के विधानसभा चुनाव से पहले भी डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने शर्मा को मोहाली की कमान सौंपी थी। शर्मा को मोहाली से ही चुनाव लड़ाने की तैयारी भी थी। तब उन्हें मोहाली जिला योजना कमेटी का चेयरमैन बनाया गया था। लेकिन ऐन मौके पर रामूवालिया अपनी लोक भलाई पार्टी समेत शिअद में आ गए।
विज्ञापन
रामूवालिया के कहने पर उन्हें मोहाली हलके से लड़ाने का फैसला किया गया। इसके बाद पार्टी ने शर्मा को डेराबस्सी हलके में शिफ्ट किया। लेकिन, मोहाली कार्यकाल के दौरान शर्मा ने न सिर्फ ज्यादातर कैडर को एकजुट किया, बल्कि मोहाली में काफी काम भी करवाए। इसके चलते मोहाली हलके में उनकी आज भी अच्छी पैठ है। मौजूदा मेयर कुलवंत सिंह और उनका गुट भी शर्मा के साथ है।
विज्ञापन
वहीं, डेराबस्सी में कांग्रेस से तोड़कर लाए दीपइंदर ढिल्लों को पार्टी ने पटियाला का इंचार्ज बनाया था। पर ढिल्लों पिछले कई दिनों से साफ कह रहे हैं कि वह डेराबस्सी से ही चुनाव लड़ेंगे। ऐसे में शिअद डेराबस्सी में ढिल्लों को उतार कर शर्मा को मोहाली भेज सकती है। ऐसे में दोनों ही सीटों पर पार्टी मजबूत रहेगी।
हालांकि, कुछ शिअद नेताओं का यह भी कहना है ढिल्लों का कद पार्टी में न तो शर्मा से बड़ा है और न ही वह यह दबाव डालने की स्थिति में हैं कि उन्हें डेराबस्सी से ही लड़ाया जाए। वहीं, शर्मा ने पिछले चार सालों में डेराबस्सी हलके में काफी विकास कराया है। वह आसानी से हलका छोड़ने को तैयार नहीं होंगे।
ऐसे में पार्टी ढिल्लों को भी मोहाली का इंचार्ज बना सकती है। इन सब के बीच सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा के बेटे हरिंदर पाल सिंह चंदूमाजरा भी चर्चाओं में है। चंदूमाजरा पिछले काफी दिनों से इसकी पैरवी कर रहे हैं। अगर हरिंदर को हलका इंचार्ज नहीं बनाया जाता है तो उन्हें मोहाली में कोई और अहम जिम्मेदारी पार्टी दे सकती है।
इसके अलावा पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन परमजीत कौर लांडरां का भी नाम हलका इंचार्ज की लाइन में है। वह भी पार्टी की पुरानी वफादारों में से एक हैं।