फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nitish Kumar about Narendra Modi in INLD Jind Rally

नीतीश की मोदी पर चुटकी, कहां गई 56 इंच की छाती

Sat, 27 Sep 2014 02:02 PM IST
धर्मवीर निडाना/अमर उजाला, जींद
धर्मवीर निडाना/अमर उजाला, जींद Updated Sat, 27 Sep 2014 02:02 PM IST
विज्ञापन
Nitish Kumar about Narendra Modi in INLD Jind Rally

इनेलो की जींद रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चुटकी लेते हुए कहा कि मोदी जी चुनाव से पहले कांग्रेस की सरकार को कमजोर बताते थे, लेकिन उनकी सरकार ने भी कांग्रेस सरकार का ही स्थान लिया है।

विज्ञापन


पाकिस्तान और चीन को सबक सीखाने की बात कही जाती थी, लेकिन जब चीनी राष्ट्रपति भारत आए, उसी समय चीनी सेना भारत में घुसी।’ इस पर चुटकी लेकर नीतिश कुमार ने कहा कि ‘अब कहां गई 56 ईंच की छाती’।
विज्ञापन


वर्तमान राजनीतिक हालात पर नीतिश कुमार ने कहा कि भाजपा ने झूठ बोलकर लोगों के वोट हथियाने का काम किया है। जनतादल को संगठित करने के बहाने नीतिश कुमार ने केंद्र की भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री मोदी पर अपना तरकश खाली किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकजुटता का दम भरा दिग्गजों ने

Nitish Kumar about Narendra Modi in INLD Jind Rally

पूर्व उपप्रधानमंत्री स्व. चौधरी देवीलाल की 101वीं जयंती समारोह के गैर राजनीतिक मंच से प्रदेश की नहीं देश की राजनीति को नई दिशा देने आह्वान किया गया है।

देश के बड़े नेताओं पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतिश कुमार और जनतादल यू के अध्यक्ष शरद यादव ने इस गैर राजनीतिक कार्यक्रम के राजनीतिक मंच से एक बार फिर बिखरे जनतादल में एक जुटता का दम भरा।

देवगौड़ा ने कहा कि अब समय की जरूरत है कि जनतादल का हिस्सा रहे दलों को एक होना चाहिए। वहीं शरद यादव ने भी कांग्रेस और भाजपा की नीतियों पर कटाक्ष किया। इस कड़ी में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने कहा कि जब 1989 में देश में जनतादल के नेतृत्व में गैर कांग्रेसी सरकार बनी तो देवीलाल जैसे नेताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

हरियाणा को बताया बदलाव का केंद्र

Nitish Kumar about Narendra Modi in INLD Jind Rally

नीतिश कुमार ने कहा कि हरियाणा बदलाव का केंद्र रहा है। 1989 में देश की राजनीति बदलने से पहले भी हरियाणा का विधानसभा चुनाव हुआ था और इसमें कांग्रेस का सफाया हुआ था। इस बार फिर हरियाणा से यह शुरूआत होने जा रही है। इस मंच से नीतिश कुमार ने केंद्र की भाजपा सरकार सीधे शब्दों में ललकारा।

देवीलाल परिवार से सीख ले भाजपा

नीतिश कुमार ने कहा भाजपा को चौधरी देवीलाल परिवार से सीख लेनी चाहिए। यहां बुजुर्गों का इतना सम्मान किया जाता है कि निधन के बाद भी उनकी जयंती मनाई जा रही हैं और भाजपा ने लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोश जैसे वरिष्ठ नेताओं को जीते जी ही पीछे धकेल दिया।

भाजपा पर बोलने से गुरेज
जहां एक ओर नीतिश कुमार ने खुल कर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भड़ास निकाली, वहीं अन्य नेता यहां तक कि इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला भी भाजपा के खिलाफ बोलने से बचते रहे।

गौरतलब है कि पंजाब में अकालीदल बादल और भाजपा का राजनीतिक गठबंधन है और पंजाब में अकाली दल बादल का गठबंधन इनेलो के साथ है। ऐसे में चौटाला और बादल एक मंच पर होने के  कारण गठबंधन धर्म का निर्वहन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed