फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nitin Gadkari to Lay Foundation Stone For National Highway Projects In Haryana

हरियाणा को मिली 20 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, दो लाख करोड़ और होंगे खर्च: गडकरी

Wed, 15 Jul 2020 12:58 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 15 Jul 2020 12:58 AM IST
सार

  • 20,027 करोड़ रुपये की विभिन्न राजमार्ग परियोजनाएं की समर्पित
  •  केंद्रीय मंत्री ने 11 हाईवे परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया

विज्ञापन
Nitin Gadkari to Lay Foundation Stone For National Highway Projects In Haryana
केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दी हरियाणा को बड़ी सौगात।

विस्तार

केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) अगले दो वर्षों में हरियाणा में नई सड़कों के निर्माण पर दो लाख करोड़ रुपये खर्च करेगा। वह मंगलवार को 20,027 करोड़ रुपये की राजमार्ग परियोजनाएं ऑनलाइन तरीके से लोगों को समर्पित करने के मौके पर बोल रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश के पश्चिमी हिस्से और पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के पड़ोसी राज्यों में बेहतर सड़क संपर्क के माध्यम से सरकार विकास के नए द्वार खोलेगी। इन सड़क परियोजनाओं के अलावा 687 किलोमीटर लंबा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे हरियाणा के जींद से गुजरता है। यह राज्य को बड़े पैमाने पर लाभान्वित करेगा और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगा। 
विज्ञापन


दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर पर खर्च होने वाले एक लाख करोड़ रुपये में से हरियाणा में 55,000 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 11 हाईवे परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन होने से हरियाणा को बड़ा लाभ मिलेगा। इसमें से 2240 करोड़ रुपये की तीन बड़ी सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन उन्होंने मंगलवार को किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें 1183 करोड़ रुपये की लागत से एनएच 334बी की 35.45 किलोमीटर की 4-लेन रोहना-हसनगढ़ से झज्जर, 857 करोड रुपये की लागत से 70 किलोमीटर लंबी एनएच-71 से पंजाब-हरियाणा बॉर्डर जींद सेक्शन की 4-लेन की सड़क और 200 करोड रुपये की लागत से एनएच-709ए पर पेव्ड शोल्डर सहित जींद-करनाल हाईवे की दो लेन की 85.36 किलोमीटर सड़क शामिल है।

इन आठ परियोजनाओं की रखी नींव
गडकरी ने 17787 करोड़ रुपये की लागत से 8 सड़क परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। इनमें 8650 करोड़ रुपये की लागत से 8 पैकेज में एनएच 152डी पर इस्माइलाबाद से नारनौल तक 6 लेन का 227 किलोमीटर लंबा एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे, 1524 करोड़ रुपये की लागत से एनएच 352डब्ल्यू का 4 लेन का 46.11 किलोमीटर लंबा गुरुग्राम पटौदी- रेवाड़ी सेक्शन, 958 करोड़ रुपये की लागत से 4 लेन का 14.4 किलोमीटर रेवाड़ी बाईपास, 1057 करोड़ रुपये की लागत से एनएच 11 का 4 लेन का 30.45 रेवाड़ी -अटेली मण्डी सेक्शन, 1380 करोड़ रुपये की लागत से एनएच 148बी पर 6 लेन का 40.8 किलोमीटर नारनौल बाईपास व एनएच 11का 6 लेन का नारनौल से अटेली मण्डी सेक्शन, 1207 करोड़ रुपये की लागत से एनएच 352ए का 40.6 किलोमीटर लंबा 4 लेन जींद-गोहाना (पैकेज -1, ग्रीनफील्ड अलाइनमेंट), 1502 करोड़ रुपये की लागत से एनएच 352ए का 38.23 किलोमीटर लंबा 4 लेन गोहाना-सोनीपत सेक्शन, 1509 करोड़ रूपए की लागत से एनएच 334बी का 40.47 किलोमीटर लंबा 4 लेन यूपी-हरियाणा सीमा से रोहना तक की परियोजनाएं शामिल हैं।

केंद्र के पास धन की कमी नहीं

गडकरी ने कहा कि विकास के लिए केंद्र सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बतौर एमएसएमई मंत्री मुख्यमंत्री मनोहर लाल से एग्रो एमएसएमई की अलग योजनाएं बनाने का आग्रह किया। जिससे केंद्र सरकार अगले दो वर्षों में 5 लाख करोड़ की एमएसएमई अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके। 

उन्होंने हरियाणा को इन योजनाओं के निर्माण में सभी आवश्यक सहायता और सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। यह गांवों के औद्योगिक विकास को सुनिश्चित ही नहीं करेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार भी प्रदान करेगा। गडकरी ने कहा कि उनका उद्देश्य आने वाले वर्षों में एमएसएमई क्षेत्र में 5 करोड़ नई नौकरियों का सृजन करना है।

हरियाणा के किसानों को सराहा
हरियाणा के मेहनती किसानों की सराहना करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि केंद्र देश में एथेनॉल की एक लाख करोड़ रुपये की अर्थव्यवस्था को बनाने पर विचार कर रहा है। जिसमें हरियाणा महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि इस एक लाख करोड़ रुपये का सीधा फायदा देश के कृषक समुदाय को होगा। उन्होंने कहा कि तकनीकी प्रगति के साथ डीजल की बजाए बायो सीएनजी, इथेनॉल पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।

दिल्ली-मुंबई कॉरिडोर को नए औद्योगिक क्लस्टर के तौर पर करें विकसित
केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री महोहर लाल से दिल्ली-मुंबई कोरिडोर पर नए औद्योगिक क्लस्टर विकसित करने का भी आग्रह किया और कहा कि केंद्र इस काम में हरियाणा को हरसंभव सहयोग देने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि यह नई सड़क परियोजनाएं राज्य में अवसंरचनात्मक और आर्थिक विकास का मार्ग प्रशस्त करेंगी।  

हरियाणा में 53,000 करोड़ रुपये की विभिन्न सड़क परियोजनाएं प्रगति पर हैं, जो न केवल राज्य के भीतर बल्कि देश के अन्य हिस्सों के साथ भी सहज संपर्क प्रदान करेंगी। उन्होंने सरकार और एनएचएआई(राष्ट्रीय राजमार्ग प्रधिकरण) के अधिकारियों के बीच नियमित रूप से बैठकों की आवश्यकता पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने गडकरी से राज्य में 9 सड़क परियोजनाओं व पलवल में एलिवेटेड रोड के काम में तेजी लाने का भी अनुरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed