{"_id":"5c888ac5af4565ca5493eef644265d6b","slug":"nit-student-stood-on-the-street-in-the-rain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में भी सड़क पर डटे रहे एनआईटी विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में भी सड़क पर डटे रहे एनआईटी विद्यार्थी
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 06 Sep 2014 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआईटी में विद्यार्थियों ने बरसात के दौरान भी प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी मेस बिल में वर्कर बिल जोड़ने और बिजली बिल अधिक देने का विरोध कर रहे हैं।
हालांकि दो दिन पहले विद्यार्थियों के शिष्टमंडल और एनआईटी प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बैठक भी हुई थी। लेकिन वह भी बेनजीता रही। वहीं इनसो प्रधान महासचिव जसविंदर खैरा शुक्रवार को भी विद्यार्थियों से मिलने पहुंची।
विद्यार्थियों में आक्रोश इतना अधिक देखने को मिला कि वे तेज बारिश में भी सड़क पर डटे रहे और लगातार नारेबाजी का दौर चलता रहा। विद्यार्थियों ने चेताया कि जब तक उनकी मांगों को स्वीकार नहीं किया जाता, तब तक वे आंदोलन जारी रखेंगे।
विद्यार्थियों का आरोप है कि एनआईटी संस्थान के पदाधिकारियों ने छुट्टियों से पहले उन्हें आश्वासन दिया था कि बाद में उनकी मांग को पूरा कर दिया जाएगा।
आश्वासन दिया था कि जब विद्यार्थी अवकाश से वापस लौटेंगे तो उनकी सारी मांगें पूरी कर दी जाएगी। लेकिन अब पदाधिकारी आश्वासन से मुकर रहे हैं।
बार-बार प्रदर्शन करने पर भी प्रशासनिक अधिकारियों पर कोई असर नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि मेस बिल में मेस वर्कर का वेतन भी जुड़कर आ रहा है, जो अनुचित है। इसके अलावा बिजली बिल भी अधिक आ रहा है। प्रशासन उनका आर्थिक शोषण कर रहा है, जिसके विरोध में वे आंदोलन पर विवश हुए हैं।