फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nirmal Rishi and Pran Sabharwal gets Padma Shri this year

Padma Awards 2024: पंजाब के निर्मल ऋषि और प्राण सभरवाल को मिलेगा पद्मश्री, कला के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान

Fri, 26 Jan 2024 01:43 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 26 Jan 2024 01:43 AM IST
सार

लोकप्रिय पंजाबी अभिनेता निर्मल ऋषि और प्राण सभरवाल को केंद्र सरकार ने चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित करने का फैसला लिया है। निर्मल ऋषि का जन्म 1943 में मनसा जिले के खिवा कलां गांव में हुआ था। वहीं प्राण सभरवाल का जन्म जालंधर जिले में हुआ था।

विज्ञापन
Nirmal Rishi and Pran Sabharwal gets Padma Shri this year
निर्मल ऋषि और प्राण सभरवाल। - फोटो : फाइल

विस्तार

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को पद्म पुरस्कारों का एलान कर दिया गया है। इस साल 110 विभूतियों को पद्मश्री दिया जाएगा। इनमें पंजाब के दो व हरियाणा के चार लोग शामिल हैं। पंजाब की निर्मल ऋषि और प्राण सभरवाल को कला के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया है। 

विज्ञापन


वहीं, हरियाणा के महाबीर सिंह गुड्डू को आर्ट, राम चंद्र सिहाग को साइंस और इंजीनियरिंग, गुरविंदर सिंह को सोशल वर्क व हरि ओम को साइंस और इंजीनियरिंग क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए चयनित किया गया है। 

विज्ञापन

निर्मल ऋषि को गुलाबो मौसी किरदार से मिली थी पहचान

निर्मल ऋषि पंजाबी फिल्म व टेलीविजन अभिनेत्री हैं। उन्हें उनकी पहली फिल्म लॉन्ग दा लिश्कारा (1983) में गुलाबो मासी की भूमिका के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है। उनका जन्म 1943 में मनसा जिले के खिवा कलां गांव में हुआ था। उनके पिता बलदेव कृष्ण ऋषि और माता का नाम बचनी देवी था। स्कूल के दिनों से ही उन्हें थिएटर का बहुत शौक था। उन्होंने शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षक बनना चुना और शारीरिक शिक्षा के लिए सरकारी कॉलेज पटियाला में दाखिला लिया। उन्होंने 60 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। निक्का जैलदार और द ग्रेट सरदार जैसी पंजाबी फिल्मों से भी खूब चर्चा में आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राण ने रामलीला देख शुरू किया था अभिनय

प्राण सभरवाल पंजाब के एक अनुभवी अभिनेता और प्रसिद्ध थिएटर कलाकार हैं। उनका जन्म वर्ष 1930 में जालंधर में हुआ था और जब वह केवल नौ वर्ष के थे, तब उन्हें अभिनय में रुचि हो गई। वह अपने चाचा और पिता के साथ जालंधर में रामलीला देखने जाते थे और तुरंत ही उन्हें थिएटर में राम के अभिनय की कला से प्यार हो गया।



अभिनय के प्रति उनका प्रेम तब और गहरा हो गया जब उनकी मुलाकात दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता पृथ्वीराज कपूर से 1952 में जालंधर में हुई। फिल्म इंडस्ट्री में प्राण ने अपना डेब्यू सरदारा करतारा नाम की फिल्म से किया था, जो 1980 में रिलीज हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed