फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nirankari Mission launched a cleanup campaign

निरंकारी मिशन ने चलाया सफाई अभियान

Mon, 24 Feb 2014 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 24 Feb 2014 12:13 AM IST
विज्ञापन
Nirankari Mission launched a cleanup campaign

शहर में विभिन्न स्थानों पर सुबह बड़ी संख्या में निरंकारी श्रद्धालुओं ने

विज्ञापन
झाड़ू व अन्य सामान लेकर दो घंटे तक शहर में सफाई अभियान चलाया।

शाम को सेक्टर-30 के संत निरंकारी भवन में सत्संग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संयोजक मोहिन्द्र सिंह और सेक्टर 15, 40, 45 के  एरिया मुखी व अन्य सेवादल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस सफाई अभियान के दौरान सेक्टर 15, सेक्टर 25, धनास, नई कालोनी धनास, नया गांव, कांसल, मुलांपुर, सेक्टर 30, 32, राम दरबार ऐरिया, हल्लोमाजरा, कालोनी नंबर चार, बहलाना, रायपुरखुर्द, दड़वा, बापूधाम कालोनी सेक्टर 26, सेक्टर 40, 52, डडूमाजरा, मलोया कालोनी, सैक्टर 56, सेक्टर 45, 49 की सोयाइटी की गलियों, सड़कों व मैदानों समेत यहां स्थित डिस्पेंसरी, कम्युनिटी सेंटर, निरंकारी भवनों में व उनके आसपास सफाई की गई।
विज्ञापन


सफाई अभियान के बाद पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान सेक्टर- 41 में र्ग्रीनबैल्ट, नजदीक चर्च, पर करीब 350 पौधे़ लगाए गए।

मोहिद्र सिंह संयोजक ने कहा कि निरंकारी अनुयायियों द्वारा निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी का 60 वां जन्म दिन गुरुपूजा दिवस के नाम से सारे भारत में ‘सफाई व वृक्षारोपण अभियान’ के रूप में बड़े हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सफाई अभियान में नगर निगम के मेयर नगर निगम कमिश्नर, पार्षद ने भरपूर सहयोग दिया। सेक्टर-15 में एरिया पार्षद सौरभ जोशी ने भी सफाई अभियान में हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed