{"_id":"607f03f98ebc3e8d320f554a","slug":"nine-patients-died-from-corona-in-tricity-1782-infected-chandigarh-news-pkl410976135","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : ट्राइसिटी में नौ की मरीजों की मौत, 1782 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : ट्राइसिटी में नौ की मरीजों की मौत, 1782 संक्रमित
विज्ञापन
चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला। ट्राइसिटी में मंगलवार को कोरोना से जहां नौ मरीजों की मौत की पुष्टि की गई, वहीं, 1782 नए संक्रमित मिले। मृतकों में पांच मोहाली के जबकि चार चंडीगढ़ के रहने वाले थे। वहीं, नए संक्रमितों में चंडीगढ़ के 602, मोहाली के 697 और पंचकूला के 483 लोग शामिल हैं।
चंडीगढ़ में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन 600 से ज्यादा पॉजिटिव केस मिलने से प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ गई हैं। इससे पहले 18 अप्रैल को 625 और 19 अप्रैल को 612 मरीज मिल चुके हैं। चंडीगढ़ में मंगलवार को जिन चार मरीजों की मौत की पुष्टि की गई, उनमें से सेक्टर-47 निवासी 80 वर्षीय वृद्ध की मौत जीएमसीएच-32 में हुई। वह कोरोना पॉजिटिव होने के साथ ही मधुमेह, उच्च रक्तचाप व सांस की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। वहीं, सेक्टर-24 निवासी 92 वर्षीय वृद्ध की भी इलाज के दौरान जीएमसीएच 32 में मौत हो गई। वह कोरोना पॉजिटिव होने के साथ ही सांस की गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे। सेक्टर-38 वेस्ट निवासी 66 वर्षीय वृद्धा ने जीएमएसएच 16 में दम तोड़ दिया। वह कोरोना पॉजिटिव होने के साथ ही निमोनिया से पीड़ित थीं। सेक्टर-20 निवासी 79 साल के वृद्ध की इलाज के दौरान पीजीआई में मौत हो गई। वह कोरोना पॉजिटिव होने के साथ ही लीवर की गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे।
तेजी से बढ़ते मरीजों से शहर में एक्टिव केसों की संख्या 3959 हो गई है, वहीं अब तक 421 मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने बीते 24 घंटे के दौरान 3026 लोगों की कोरोना की जांच की, जिनमें से 602 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जबकि 68 की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। स्वास्थ्य विभाग ने एकांतवास में रखे 443 मरीजों को 10 दिन की अवधि पूरी हो जाने के बाद मंगलवार को डिस्चार्ज कर दिया। शहर में अब तक 35148 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं जबकि अब तक 30768 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है।
विज्ञापन
कहां कितने मरीज मिले
मंगलवार को मनीमाजरा में 40, पीजीआई में 13, सेक्टर 56 में 11, सेक्टर 49 में 17, सेक्टर 45 में 22, सेक्टर 44 में 17, सेक्टर 32 में 18, सेक्टर 7 में 18 , सेक्टर 8 में 19, सेक्टर 20 में 16, सेक्टर 21 में 12, सेक्टर 22 में 10, सेक्टर 23 में 12, सेक्टर 29 में 12, सेक्टर 33 में 12, सेक्टर 34 में 14 , सेक्टर 37 में 10, सेक्टर 41 में 14 और मौलीजागरां में 12 पॉजिटिव मरीज मिले।