{"_id":"58c8dacb4f1c1bb76032b080","slug":"nine-ministers-may-be-in-captain-amarinder-singh-cabinate","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में अब 'टीम कैप्टन' का होगा बोलबाला, ये हैं मंत्री पद की रेस में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में अब 'टीम कैप्टन' का होगा बोलबाला, ये हैं मंत्री पद की रेस में
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 15 Mar 2017 06:56 PM IST
विज्ञापन
Captain Amarinder Singh
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्ण बहुमत से पंजाब में कांग्रेस का परचम लहराने वाले प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह के अभी सिर्फ नौ मंत्रियों के साथ 16 मार्च को शपथ लेने की संभावना है। नवजोत सिंह सिद्धू के डिप्टी सीएम बनाए जाने पर संशय बना हुआ है। कैप्टन ने मंगलवार को पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर कैबिनेट पर चर्चा की। देर शाम कैप्टन वापस चंडीगढ़ लौट आए हैं। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक 16 मार्च को अमरिंदर सिंह सिर्फ नौ मंत्रियों के साथ सीएम पद की शपथ लेंगे। कैबिनेट में सीएम के अलावा अधिकतम 17 मंत्री हो सकते हैं।
ये हैं मंत्री पद की रेस में
मंत्रियों में सबसे आगे भाजपा छोड़ कर आए नवजोत सिद्धू और पीपुल्स पार्टी ऑफ पंजाब का कांग्रेस में विलय करने वाले मनप्रीत बादल शामिल हैं। उनको वित्तमंत्री बनाए जाने की संभावना है। इनके अलावा पटियाला से छठी बार जीते ब्रह्म मोहिंदरा, राणा गुरजीत सिंह और माझा से विधायक तृप्त रजिंदर बाजवा भी कैबिनेट में हो सकते हैं। दलित कोटे से साधू सिंह धरमसोत, चरनजीत सिंह चन्नी और डॉ. राजकुमार वेरका का नाम आगे चल रहा है।
महिला कोटे से रजिया सुल्ताना और अरुणा चौधरी का नाम चर्चा में है। इनमें से किसी एक को राज्यमंत्री बनाया जा सकता है। दलित नेताओं को कैबिनेट में लेने को लेकर पार्टी अभी मंथन कर रही है। अरुणा चौधरी को लेने पर दलित और महिला दोनों का प्रतिनिधित्व हो सकता है।

सिद्धू की भूमिका पर फिलहाल कोई फैसला नहीं
Navjot singh sidhu
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धू की भूमिका पर फिलहाल कोई फैसला नहीं
राहुल से कैप्टन की मुलाकात में सरकार गठन के स्वरूप पर चर्चा तो हुई लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू की भूमिका को लेकर अब तक कुछ स्पष्ट नहीं हुआ है। बताते हैं एक-दो दिन में उन्हें लेकर पार्टी कोई फैसला ले सकती है लेकिन उपमुख्यमंत्री पद को लेकर अभी कुछ तय नहीं है। कैप्टन ने शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी को पंजाब आने का न्योता भी दिया।
अब राहुल को अध्यक्ष बनाने का सही समय
कांग्रेस विधायक दल के नेता कैप्टन ने 10 मिनट तक चली बैठक के बाद पत्रकारों को बताया कि वे राहुल को धन्यवाद देने आए थे। उन्होंने कहा कि अब राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने का समय आ गया है। वे बीते एक साल से इस विषय पर जोर दे रहे हैं।
केजरी को पंजाब के वोटरों ने नकार दिया
कैप्टन ने आप नेता अरविंद केजरीवाल के लिए कहा उन्हें यह स्वीकार कर लेना चाहिए कि उनकी पार्टी को पंजाब के मतदाताओं ने नकार दिया है। वे लोगों से संपर्क स्थापित करने में नाकाम रहे हैं और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों पर आरोप लगाने लगा रहे हैं। जबकि उन मशीनों की निगरानी संयोगवश उनकी पार्टी के वर्कर ही कर रहे थे।

स्पीकर की दौड़ में राणा केपी सबसे आगे
स्पीकर की दौड़ में राणा केपी सबसे आगे
स्पीकर के महत्वपूर्ण पद पर राणा केपी सिंह का नाम सबसे आगे चल रहा है। वह भी कैप्टन के करीबियों में से एक हैं।
प्रदेश प्रधान पर फैसला बाद में
कैप्टन के विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद प्रदेश कांग्रेस प्रधान को लेकर मंथन शुरू हो गया है। सूत्रों का कहना है कि अभी कैप्टन ही प्रधान रहेंगे। शपथ ग्रहण के बाद पार्टी नया प्रधान बनाएगी, जिसके लिए सीनियर वाइस प्रेसिडेंट लाल सिंह और पूर्व सीएलपी लीडर सुनील जाखड़ का नाम सबसे आगे चल रहा है।