फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nine flights affected from Chandigarh airport due to fog

Chandigarh News: कोहरे और धुंध का हवाई यातायात पर असर, चंडीगढ़ एयरपोर्ट से नौ उड़ानें प्रभावित

Thu, 28 Dec 2023 09:05 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 28 Dec 2023 09:05 PM IST
सार

पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में घना कोहरा पड़ रहा है। इसका असर अब यातायात पर दिखने लगा है। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कई उड़ानें कोहरे की वजह से लेट हुई हैं। वहीं ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं।

विज्ञापन
Nine flights affected from Chandigarh airport due to fog
चंडीगढ़ में छाई धुंध। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धुंध और कोहरे के चलते शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानें प्रभावित होने लगी हैं। गुरुवार को कोहरे के चलते नौ उड़ानें प्रभावित रहीं। इनमें एक फ्लाइट को डायवर्ट और एक को रद्द करना पड़ा। सात उड़ानें कुछ घंटों के लिए लेट हुईं। एयरपोर्ट के सीईओ राकेश रंजन सहाय ने बताया कि उड़ान संख्या 6ई2157 दिल्ली-चंडीगढ़ को अधिक धुंध होने के कारण रद्द किया गया, जबकि पुणे से चंडीगढ़ आने वाली उड़ान संख्या 6ई242 को दिल्ली की ओर डायवर्ट कर दिया गया।

विज्ञापन

चंडीगढ़ एयरपोर्ट से लेट उड़ान भरने वाली फ्लाइट

  • 6ई5261 चंडीगढ़-मुबंई 1 घंटा 30 मिनट
  • 6ई867 चंडीगढ़-हैदराबाद 1 घंटा 34 मिनट
  • यूके 668 चंडीगढ-दिल्ली 1 घंटा 47 मिनट
  • 6ई146 चंडीगढ़-लखनऊ 1 घंटा 3 मिनट

एयरपोर्ट पहुंचने वाली ये उड़ानें रहीं लेट

  • 6ई6633 बैंगलोर-चंडीगढ़ 3 घंटे
  • यूके 653 मुबंई-चंडीगढ़ 2 घंटे 10 मिनट
  • यूके 655 बैंगलोर-चंडीगढ़ 38 मिनट

 

धुंध के चलते दो से तीन घंटे देरी से चल रहीं ट्रेनें

रेल डिवीजन फिरोजपुर में धुंध के चलते पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनें दो से तीन घंटे देरी से चल रही हैं। जम्मू-अहमदाबाद ट्रेन ढाई घंटे देरी से फिरोजपुर पहुंची है। जबकि दिल्ली से चलकर पंजाब मेल फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन पर दो घंटे देरी से पहुंची है। फिरोजपुर-लुधियाना-जालंधर-बठिंडा के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेनें एक से दो घंटे देरी से आ जा रही हैं। यही हाल बाकी सभी ट्रेनों का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed