फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nihangs threaten Neha Kakkar and her husband, will teach them a lesson if they don't listen

नेहा कक्कड़ और उनके पति को धमकी: बाबा बुड्ढा दल के निहंग ने कहा-अच्छे काम करो, नहीं माने तो सबक सिखाएंगे

Wed, 16 Oct 2024 08:46 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 16 Oct 2024 08:46 PM IST
सार

पंजाब के जालंधर में कुल्हड़ पिज्जा कपल के साथ निहंग सिंह का विवाद थमा भी नहीं था कि अब निहंग बाबा मान सिंह ने प्रसिद्ध गायिका नेहा कक्कड़ और उनके पति को धमकी दी है।

विज्ञापन
Nihangs threaten Neha Kakkar and her husband, will teach them a lesson if they don't listen
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह - फोटो : X @iAmNehaKakkar

विस्तार

कुल्हड़ पिज्जा चलाने वाले दंपती को धमकी के बाद अब बाबा बुड्ढा दल के निहंग बाबा मान सिंह ने प्रसिद्ध गायिका नेहा कक्कड़ व उनके पति रोहनप्रीत सिंह को धमकी दी है। मान सिंह ने दोनों पर सोशल मीडिया के माध्यम से अश्लीलता परोसने का आरोप लगाते हुए उन्हें धमकी दी है। 
विज्ञापन


बाबा मान सिंह ने वीडियो जारी कर दोनों को चेतावनी देते हुए कहा कि नेहा कक्कड़ व उनका पति लोगों के सामने आपत्तिजनक हरकतें क्यों करते हैं? कुछ शर्म कर लो। अच्छे गायक हो, तो अच्छे काम भी करो। अश्लीलता परोसने वाला कभी सरदार नहीं हो सकता। मान सिंह ने कहा कि जो भी सोशल मीडिया पर गलत कंटेंट डालते हैं, वे सब उनके रडार पर हैं। नेहा कक्कड़ व उनके पति को एक बार प्यार से समझा दिया है, अगर नहीं माने तो सबक सिखाया जाएगा। 
विज्ञापन

धमकी के खिलाफ कुल्हड़ पिज्जा जा चुके हैं हाईकोर्ट

इससे पहले बाबा बुड्ढा ग्रुप के निहंग सिंहों ने कुल्हड़ पिज्जा कपल सहज अरोड़ा और गुरप्रीत कौर को रेस्टोरेंट को बंद करने की चेतावनी दी है। इससे पहले दंपती के कथित एमएमएस कांड और सोशल मीडिया के लिए लगातार वीडियो बनाने के बाद निहंगों ने कहा है कि यह तो सहज अरोड़ा वीडियो बनाना बंद कर दे या फिर पगड़ी पहनना बंद कर दे। 18 अक्तूबर तक दिए अल्टीमेटम के खिलाफ कुल्हड़-पिज्जा कपल ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। सहज व गुरप्रीत अरोड़ा ने याचिका में खुद की जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा दिए जाने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed