फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   night temprature decreasing, day 15 degree more hot

मौसम ने बदली करवट, रात में कंपकपाने लगी है ठंड, दिन में हाल ऐसा

Thu, 23 Nov 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 23 Nov 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
night temprature decreasing, day 15 degree more hot
सर्दी - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ की रातें दिन से 15 डिग्री अधिक ठंड हो गई हैं। यह ठंडक इसलिए बनी हुई है कि यहां के चारों ओर ऊंचाई पर पहाड़ हैं पहाड़ों में बर्फबारी के बाद हवा चलने पर बर्फ पिघल रही है। इस कारण इसका सीधा असर चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा में हो रहा है।
विज्ञापन


 मौसम विज्ञानियों की मानें तो एक सप्ताह में दिन का तापमान भी घटेगा। वहीं शहर में सुबह और शाम के समय कोहरे की चादर बनी रहेगी।  बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 24.7 और न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री हो गया है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक सुरेंदर पाल ने बताया कि पहाड़ों में बर्फबारी हुई थी। यह बर्फलगातार हवाओं के चलने के कारण पिघल रही है। इस कारण चंडीगढ़ में ठंडक लगातार बढ़ रही है। वहीं सुबह और शाम के समय कोहरा बना रहेगा। दिन में मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन में धूप खिलने के बाद शहर की सुखना लेक, रोज गार्डन, रॉक गार्डन सहित अन्य जगहों पर लोग घूमने निकल पडे़। चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री तक हो सकता है। इस बार नवंबर और दिसंबर में ठंडक के बेहतर आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed