फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Night's temperature came down to four degrees .. No relief from cold

चार डिग्री से नीचे आया रात का तापमान.. अभी ठंड से नहीं मिलेगी राहत

Thu, 14 Jan 2021 09:50 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 09:50 PM IST
विज्ञापन
Night's temperature came down to four degrees .. No relief from cold
खिली धूप के दौरान रोज गार्डन में घूमतीं महिलाएं। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। मौसम विभाग ने संभावना जताई थी कि रात के तापमान में अब गिरावट आएगी। बुधवार रात शहर का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्र्री कम रहा। वहीं, अधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी रिकार्ड की गई। वीरवार को अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से तीन डिग्र्री कम रहा। हालांकि शीतलहर वीरवार को भी जारी रही। इससे लोगों को ठंड महसूस होती रही। दिन में धूप निकली लेकिन काफी हल्की थी। शिमला में रात का तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो चंडीगढ़ के मुकाबले करीब दो डिग्री ज्यादा रहा।
विज्ञापन

मौसम विभाग का कहना है कि इस हफ्ते ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। अगले हफ्ते से थोड़ी राहत मिल सकती है। इस समय उत्तर भारत के कई इलाकों में धुंध छाई हुई है। धुंध हटने पर तापमान में बढ़ोतरी होगी। तब जाकर ठंड से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 18 से 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान दस से पांच डिग्री के बीच रिकार्ड किया जा सकता है। फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed