फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   night food streat, food streat, chandigarh food streat, chandigarh

24 घंटे फूड स्ट्रीट: 4 कियोस्क लेने आए 225 व्यापारी

Sat, 30 Jan 2016 11:48 PM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 30 Jan 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
night food streat, food streat, chandigarh food streat, chandigarh

नाइट फूड स्ट्रीट में कियोस्क चलाने को लेकर व्यापारी काफी उत्साहित हैं। इसके लिए 225 से ज्यादा व्यापारियों ने आवेदन किया है। इसका एक बड़ा कारण यह भी है कि नगर निगम ने पहली बार पीजीआई के सामने बनी स्ट्रीट को 24 घंटे चलाने का निर्णय लिया है। मार्च माह से यह स्ट्रीट 24 घंटे चलनी शुरू हो जाएगी। ऐसे में व्यापारियों को इससे ज्यादा मुनाफा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


फूड स्ट्रीट के चार कियोस्क का आवंटन पांच फरवरी को ड्रॉ के माध्यम से किया जाएगा। प्रशासन और निगम की ओर से अब रात के समय अवैध कब्जे करके परांठे और चाय बेचने वालों के खिलाफ सख्ती की जा रही है। इस कारण भी कियोस्क लेने की होड़ बढ़ गई है। निगम ने एक कियोस्क का किराया 50 हजार रुपये तय किया है।
विज्ञापन


निगम के अनुसार ‘जैसे है, जहां है’ के आधार पर पीजीआई के सामने बनी फूड कियोस्क चलाने के लिए दिया जाएगा। इसके लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 28 फरवरी थी। ऐसा पहली बार हुआ है जब इतनी तादाद में स्ट्रीट में कियोस्क चलाने के लिए इतने आवेदन आए हैं। आवेदन करने वालों में अधिकतर युवा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी शाम सात से सुबह सात बजे तक चलती है स्ट्रीट
अभी फूड स्ट्रीट शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक चलती है। अभी तक हर कियोस्क का किराया 25 हजार रुपये है। यहां पर बिकने वाले उत्पाद की किस्में और रेट नगर निगम पहले ही तय कर चुका है।

पंजाबी से लेकर नार्थ इंडियन फूड मिलेगा यहां पर
निगम की ओर से इस फूड स्ट्रीट में चार कियोस्क बनाए गए हैं। पहले नंबर कियोस्क पर पंजाबी, दूसरे में चाइनीज, तीसरे में बेकरी उत्पाद और चौथे में नार्थ इंडियन फूड बिकेगा।

ग्राहकों के बैठने की छत भी हुई कवर
नगर निगम के इंजीनियर विंग ने स्ट्रीट के बाहर भी ग्राहकों के बैठने के लिए छत कवर कर दी है। इससे अब बारिश में लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

ओवर चार्जिंग रोकने के लिए प्रिंट होंगे बोर्ड
खाने-पीने की वस्तुओं के रेट निगम ने तय किए हुए हैं। लेकिन रेट तय होने के कारण यहां पर ओवर चार्जिंग की शिकायतें आती हैं, लेकिन अब निगम की ओर से निर्णय लिया गया है कि 24 घंटे जब स्ट्रीट चलनी शुरू हो जाएगी तो तय रेट के बडे़ बोर्ड यहां पर लगाए जाएंगे।


कोट...
अब 24 घंटे स्ट्रीट चलेगी। यहां पर कियोस्क चलाने को लेकर व्यापारियों में काफी उत्साह है। अधिकारियों ने जानकारी दी है कि 225 से ज्यादा आवेदन ड्रॉ में शामिल होने के लिए आए हैं।
-अरुण सूद, मेयर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed