{"_id":"5bf2bc5bbdec22694123ded9","slug":"nigerian-smuggler-arrested-with-one-and-half-kilogram-heroine-in-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में डेढ़ किलो हेरोइन के साथ नाइजीरियन युवक गिरफ्तार, दिल्ली से करता था तस्करी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में डेढ़ किलो हेरोइन के साथ नाइजीरियन युवक गिरफ्तार, दिल्ली से करता था तस्करी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जालंधर( पंजाब)
Updated Tue, 20 Nov 2018 09:26 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने डेढ़ किलो हेरोइन के साथ एक नाइजीरियन युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी नाइजीरियन युवक कैल्विन (27) अमास के खिलाफ जालंधर के मकसूदां थाने में केस दर्ज कर लिया गया। वहीं पुलिस आरोपी आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है।
विज्ञापन
सीनियर पुलिस कप्तान जालंधर देहाती नवजोत सिंह माहल ने कहा कि थाना मकसूदां के मुख्य ऑफिसर सब इंस्पेक्टर रमनदीप सिंह अपनी टीम सहित राओवाली मोड़, जीटी रोड, जालंधर-पठानकोट पर नाके पर मौजूद थे। इस दौरान एक मुखबिर ने सब इंस्पेक्टर रघुनाथ सिंह को सूचना दी कि कैल्विन अमास इकबैनसन पुत्र अमास, निवासी बैनिन सिटी नाइजीरिया, हाल निवासी विकासपुरी, दिल्ली बड़ी मात्रा में हेरोइन की खेप लेकर जालंधर किसी ग्राहक को देने के लिए आ रहा है।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने सरमस्तपुर पुल के नजदीक नाकेबंदी की तो कुछ देर बाद ही एक बस से उक्त विदेशी नागरिक उतरा व इधर-उधर टहलने लगा। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो कैल्विन अमास से बरामद बैग से एक किलो 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने दोषी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन