{"_id":"5d7ab0708ebc3e016b6aeeb3","slug":"nigam-issue-1-58-crore-notice-to-railway-chandigarh-news-pkl350452832","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः इंडियन रेलवे पर बकाया है नगर निगम का डेढ़ करोड़, नोटिस भेजकर वसूलने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः इंडियन रेलवे पर बकाया है नगर निगम का डेढ़ करोड़, नोटिस भेजकर वसूलने की तैयारी
Fri, 13 Sep 2019 03:11 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 03:11 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ नगर निगम प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर रेलवे को फिर से नोटिस जारी करने जा रहा है। इस बार निगम ब्याज के साथ निगम को 1.58 करोड़ रुपये का नोटिस जारी करेगा। प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करने पर नगर निगम रेलवे स्टेशन को सील करने की कार्रवाई करेगा। इससे पूर्व भी नगर निगम ने रेलवे को नोटिस जारी किया था, लेकिन रेलवे ने बकाया रकम जमा नहीं कराई।
नगर निगम के एडीशनल कमिश्नर अनिल गर्ग ने बताया कि रेलवे पर एक करोड़ 57 लाख 38 हजार का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया था। इसे लेकर पिछले माह नोटिस भी जारी किया गया था। 31 अगस्त तक रेलवे को पूरा टैक्स जमा कराना था, लेकिन रेलवे की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। अब फिर से रेलवे को नोटिस जारी किया जा रहा है। इस बार टैक्स के साथ ब्याज भी जोड़ा गया है।
अब रेलवे को एक करोड़ 58 लाख रुपये का नोटिस जारी किया जाएगा। इस बार टैक्स जमा न कराने पर प्रॉपर्टी सील करने की कार्रवाई की जाएगी। इस बारे में दिनेश चंद मिश्रा, डीआरएम, अंबाला रेल मंडल ने कहा कि अभी प्रॉपर्टी टैक्स का मामला मेरी जानकारी में नहीं है। नोटिस मिलने के बाद जो भी बकाया होगा, उसे जमा करा दिया जाएगा।