{"_id":"5a0da4214f1c1b65548bd94b","slug":"nia-will-investigate-ludhiana-s-ravinder-gosain-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में आरएसएस नेता की हत्या की जांच करेगी एनआईए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना में आरएसएस नेता की हत्या की जांच करेगी एनआईए
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 17 Nov 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
Ludhiana Murder
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में आरएसएस नेता की हत्या के मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) करेगी। गृह मंत्रालय के अधिकारी के अनुसार, राज्य सरकार की सिफारिश पर यह फैसला किया गया है। पिछले महीने लुधियाना में रविंदर गोसाईं की हत्या कर दी गई थी।
इस मामले में अब गृह मंत्रालय ने निर्णय लिया है कि वह इसकी जांच एनआईए को सौंपेगी। अधिकारी ने बताया कि पंजाब सरकार की सिफारिश पर यह निर्णय लिया गया है। 17 अक्तूबर को मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। वे लुधियाना में आरएसएस मोहन शाखा में संघ प्रचारक थे।
वहीं 30 अक्तूबर को हिंदू संघर्ष सेना के नेता विपिन शर्मा की अमृतसर में दिनदहाड़े चार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जबकि पंजाब के वरिष्ठ आरएसएस नेता जगदीश गगनेजा की 6 अगस्त, 2016 को मोटरसाइकिल सवार अज्ञात युवाओं ने जालंधर के भीड़ भरे इलाके में गोली मार दी थी। हालांकि पंजाब सरकार ने केवल गोसाई के मामले में एनआईए जांच की सिफारिश भेजी है।