फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NIA rewarded 10 lakh on terrorist Harpreet Singh

लुधियाना बम धमाका: आतंकी हरप्रीत सिंह पर 10 लाख का इनाम, NIA ने किया घोषित, नंबर भी किया जारी

Tue, 06 Sep 2022 06:46 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 06 Sep 2022 06:46 PM IST
सार

23 दिसंबर 2021 की दोपहर को लुधियाना कोर्ट कांप्लेक्स की पहली मंजिल पर स्थित बाथरूम के अंदर बम धमाका हुआ था। धमाके में बम लगाने वाले आरोपी के चिथड़े उड़ गए थे, वहीं पांच अन्य लोग घायल हो गए थे।

विज्ञापन
NIA rewarded 10 lakh on terrorist Harpreet Singh
लुधियाना बम धमाके की पुरानी तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लुधियाना कोर्ट कांप्लेक्स बम धमाका मामले में नामजद आतंकी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने भगोड़ा करार दिया है। एनआईए ने हैप्पी पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। हैप्पी इस वक्त मलयेशिया में रहता है।

विज्ञापन


कोर्ट कांप्लेक्स के बाथरूम में बम लगाने वाले आरोपी ने अंतिम कॉल हैप्पी को की थी। हैप्पी अभी एनआईए की गिरफ्त से बाहर है और मलयेशिया में रहकर आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। अब एनआईए ने उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। एनआईए ने हैप्पी के पोस्टर कई सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए हैं। एनआईए ने आधिकारिक और व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया है और कहा गया है कि अगर कोई आरोपी के बारे में सूचना देता है तो उसका नाम बिल्कुल गुप्त रखा जाएगा। इसके अलावा एनआईए ने अखबार में भी विज्ञापन दिया है ताकि आरोपी के बारे में कोई ठोस सूचना मिल सके।
विज्ञापन


दरअसल, आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी अमृतसर के अजनाला के गांव मिआदी कलां का रहने वाला है। वह काफी समय पहले मलयेशिया चला गया था। सूत्रों से पता चला है कि बम धमाके की जांच में एनआईए को पता चला था कि कोर्ट कांप्लेक्स में बम लगाने वाले आरोपी ने अंतिम कॉल हैप्पी को की थी। इससे आशंका जताई जा रही है कि आईईडी ब्लास्ट में हैप्पी का बड़ा हाथ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 23 दिसंबर 2021 की दोपहर को लुधियाना कोर्ट कांप्लेक्स की पहली मंजिल पर स्थित बाथरूम के अंदर बम धमाका हुआ था। धमाके में बम लगाने वाले आरोपी के चिथड़े उड़ गए थे, वहीं पांच अन्य लोग घायल हो गए थे। जांच में पता चला था कि बम लगाने वाले पंजाब पुलिस का बर्खास्त सिपाही गगनदीप सिंह था। वह खन्ना का रहने वाला था। 


यह भी पता चला कि बम धमाका में इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आइईडी) का इस्तेमाल किया गया था। पहले इस मामले में थाना डिवीजन नंबर-5 की पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। बाद में एनआईए ने इस मामले को अपने हाथों में ले लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed