{"_id":"5d29bd788ebc3e6cf805e61e","slug":"nia-recreates-crime-scene-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः रमन कनेडियन को एनआईए लेकर पहुंची लुधियाना, हत्याकांड सीन किया रिक्रिएट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबः रमन कनेडियन को एनआईए लेकर पहुंची लुधियाना, हत्याकांड सीन किया रिक्रिएट
Sat, 13 Jul 2019 05:08 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 13 Jul 2019 05:08 PM IST
विज्ञापन
NIA (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : फाइल फोटो
पंजाब में सिलसिलेवार हुई सात हत्याओं के मामलों की जांच करने में जुटी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम इन मामलों में गिरफ्तार चल रहे रमनदीप सिंह उर्फ रमन कनेडियन को प्रोडक्शन वारंट पर लाई हुई है। एनआईए की टीम रमन कनेडियन को लेकर शुक्रवार की सुबह बस्ती जोधेवाल की आमंत्रण कालोनी से लेकर गगनदीप कालोनी तक लेकर घूमी और पूरे हत्याकांड के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी कनेडियन से पूरा सीन रिक्रिएट करवाया और पूछताछ की कि वह वहां से आए थे और इलाके में कितनी देर रुकने के बाद कहां पर गोली मार कर किस तरफ से फरार हुए थे।
विज्ञापन
सूत्रों की माने तो एनआईए की टीम आरोपी कनेडियन को रविंदर गोसाई हत्याकांड में पूछताछ के बाद अमित अरोड़ा पर गोली चलाने के मामले में भी मौके पर ले गई थी। हालांकि एनआईए की टीम ने इसकी पुष्टि नहीं की है। टीम अभी दो से तीन दिन तक आरोपी को लुधियाना में ही रखेगी और पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
गोसाई के परिजनों को पता भी नहीं चलने दिया
एनआईए की टीम रविंदर गोसाई हत्याकांड में आरोपी रमन कनेडियन को पूछताछ करने और सीन क्रिएट करने के लिए बस्ती जोधेवाल इलाके में पहुंची लेकिन एनआईए की टीम ने इस बारे में रविंदर गोसाई के परिजनों को किसी तरह की कोई सूचना नहीं दी। एनआईए की टीम पूरे इलाके में जांच के बाद वापस भी चली गई, लेकिन गोसाई के परिजनों को कुछ पता नहीं चला।
रविंदर गोसाई के बेटे दीपक ने बताया कि उन्हें भी टीम के लुधियाना आने के बारे में अखबारों से ही पता चला है। उन्हें टीम ने न तो कोई मैसेज दिया और न ही उन्हें सीन क्रिएट के दौरान वहां पर बुलाया गया। उन्होंने कहा कि टीम ने अभी तक इस बारे में कुछ बताया नहीं।