{"_id":"634ec65c869aab747e67259c","slug":"nia-raids-gangster-lakhbir-singh-landa-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा के घर NIA की दबिश, विदेश से रच रहा है आतंकी साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा के घर NIA की दबिश, विदेश से रच रहा है आतंकी साजिश
Tue, 18 Oct 2022 09:03 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 18 Oct 2022 09:03 PM IST
सार
शौर्य चक्कर विजेता बलविंदर सिंह की दो साल पहले हुई हत्या मामले में भी लखबीर सिंह की मुख्य भूमिका मानी गई थी। 11 अक्तूबर को जम्मू-कश्मीर-राजस्थान राष्ट्रीय मार्ग पर गांव रसूलपुर में 20 लाख की रंगदारी न देने पर दुकानदार गुरजंट सिंह की हत्या करवाने वाले आतंकी लखबीर सिंह का तरनतारन जिले में बड़ा नेटवर्क है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनाडा में बैठकर पंजाब और अन्य राज्यों में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने वाले लखबीर सिंह लंडा के घर कस्बा हरिके पत्तन में एनआईए ने मंगलवार को दबिश दी। इस दौरान लखबीर सिंह के घर में उसके माता पिता ही थे। सूचना थी कि लखबीर सिंह के घर के आसपास कुछ गैंगस्टर रुके हुए हैं लेकिन दबिश से पहले वे लोग फरार हो गए।
विज्ञापन
गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा ने एक साल पहले पट्टी में अमन फौजी और उसके दोस्त की हत्या करवाई थी। इसके बाद लखबीर सिंह ने पंजाब भर के व्यापारियों को धमकाकर उनसे रंगदारी वसूलने का काम शुरू कर दिया था। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ मिलकर पंजाब और हरियाणा को दहलाने लिए लखबीर ने अपने गिरोह को पंजाब में मजबूत बनाया और पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से आइईडी, असलहा, मादक पदार्थ मंगवाकर जगह-जगह पर तस्करी करवाई।
विज्ञापन
शौर्य चक्कर विजेता बलविंदर सिंह की दो साल पहले हुई हत्या मामले में भी लखबीर सिंह की मुख्य भूमिका मानी गई थी। 11 अक्तूबर को जम्मू-कश्मीर-राजस्थान राष्ट्रीय मार्ग पर गांव रसूलपुर में 20 लाख की रंगदारी न देने पर दुकानदार गुरजंट सिंह की हत्या करवाने वाले आतंकी लखबीर सिंह का तरनतारन जिले में बड़ा नेटवर्क है। मंगलवार को एनआईए की टीम ने हरिके पत्तन स्थित लखबीर सिंह के घर में दबिश दी। इस दौरान लखबीर सिंह के माता-पिता ही घर में मौजूद थे।
विज्ञापन