फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NIA raids five places in Amritsar of Punjab

Amritsar News: अमृतसर में पांच जगह NIA की छापेमारी, घंटों चली कार्रवाई, कई लोगों से पूछताछ

Wed, 17 May 2023 06:57 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 17 May 2023 06:57 PM IST
सार

एडीजीपी (कानून-व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने बताया कि एनआईए की टीमों ने पंजाब में 50 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की है। वहीं दूसरी तरफ पंजाब पुलिस की एसटीएफ ने पंजाब भर में 142 ठिकानों और अपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के सहयोगियों से पूछताछ की गई है।

विज्ञापन
NIA raids five places in Amritsar of Punjab
अमृतसर में पांच स्थानों पर NIA की दबिश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पंजाब पुलिस के साथ मिलकर अमृतसर जिले में पांच जगहों पर दबिश दी और कई लोगों से पूछताछ की। एनआईए की टीम पहले व्हाइट हाउस स्थित एक फाइनेंस कंपनी के मालिक के घर पहुंची। सुबह करीब नौ बजे पहुंची टीम के सदस्यों ने कंपनी के मालिक और उनके परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ की। इसके साथ ही एनआईए की दूसरी टीम अमृतसर (देहात) के गांव गगोमाहल पहुंची।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि टीम गैंगस्टर गुरजंट सिंह जंटा के घर पहुंची। जहां एनआईए के अधिकारियों ने जंटा के परिवार के सदस्यों से पूछताछ की और उनके बैंक खातों का ब्योरा लिया। जंटा के खिलाफ मारपीट और हेरोइन तस्करी के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


एनआईए की एक अन्य टीम ने गुज्जरपुरा में दो लोगों के घरों में छापेमारी की और परिवार के लोगों से पूछताछ की। वहीं जंडियाला गुरु स्थित गांव गदली में कथावाचक बाबा भूपिंदर सिंह के घर पहुंची। एनआईए अधिकारियों ने यहां दो घंटों तक पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एनआईए ने गैंगस्टरों, हेरोइन और असलहा तस्करों व आतंकी मॉड्यूल के खिलाफ प्रदेशभर में दबिश दी है। एनआईए को हवाला और नशे के पैसे से पंजाब में आतंकी मॉड्यूल ऑपरेट करने की सूचना मिली है। 


एडीजीपी (कानून-व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने बताया कि एनआईए की टीमों ने पंजाब में 50 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की है। वहीं दूसरी तरफ पंजाब पुलिस की एसटीएफ ने पंजाब भर में 142 ठिकानों और अपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के सहयोगियों से पूछताछ की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed