{"_id":"6464ad86a2217c9d720e21f7","slug":"nia-raided-two-places-in-muktsar-of-punjab-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muktsar News: मुक्तसर में NIA ने दो स्थानों पर दी दबिश, गांव सिक्खवाला भी पहुंची जांच टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muktsar News: मुक्तसर में NIA ने दो स्थानों पर दी दबिश, गांव सिक्खवाला भी पहुंची जांच टीम
Wed, 17 May 2023 04:33 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 17 May 2023 04:33 PM IST
सार
गांव सिक्खवाला में भी एनआइए की टीम एक सैनिक के घर में पहुंची। यहां भी टीम थोड़े समय ही जांच के लिए रुकी। सूत्रों से पता चला है कि सैनिक और मजदूरी करने वाले उसके दो भाइयों में से किसी एक के बैंक खाते में कहीं से 25 लाख की फंडिंग हुई है। इसी को लेकर एनआइए ने सैनिक व उसके भाइयों के घर में दबिश दी थी।
विज्ञापन
मुक्तसर में NIA का छापा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को मुक्तसर में दो जगहों पर दबिश दी। एनआईए की टीम ने मुक्तसर के कोटकपूरा रोड पर धार्मिक संस्थाओं से जुड़े नेता रमन भंगचढ़ी व मलोट के गांव सिखवाला में एक सैनिक के घर में दबिश दी।
विज्ञापन
एनआईए की टीम सुबह पांच बजे ही मुक्तसर में पहुंच गई थी। इस दौरान रमन भंगचढ़ी के घर करीब आधा घंटा सर्च अभियान चला। रमन भंगचढ़ी के अनुसार लगभग आधा घंटा चले इस सर्च अभियान में एनआईए टीम को उन्होंने पूरा सहयोग दिया। टीम ने उनसे जो सहयोग मांगा, उन्होंने दिया। टीम कुछ साथ नहीं लेकर गई।
विज्ञापन
उधर, गांव सिखवाला में भी एनआइए की टीम एक सैनिक के घर में पहुंची। यहां भी टीम थोड़े समय ही जांच के लिए रुकी। सूत्रों से पता चला है कि सैनिक और मजदूरी करने वाले उसके दो भाइयों में से किसी एक के बैंक खाते में कहीं से 25 लाख की फंडिंग हुई है। इसी को लेकर एनआईए ने सैनिक व उसके भाइयों के घर में दबिश दी थी। गौरतलब है कि एनआईए ने गैंगस्टर और आतंकी नेटवर्क तोड़ने के लिए प्रदेश भर में बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी।
विज्ञापन
सिखवाला से युवक को लिया हिरासत में
मुक्तसर के गांव सिखवाला से एक युवक को एनआईए ने हिरासत लिया। बताते हैं कि उक्त युवक सैनिक का भाई है और खुद पेंटर है। युवक के पिता शिंगारा सिंह ने बताया कि उसका बेटा पेंटर है। आज एनआईए की टीम घर आई और किसी का विदेशी रुपया उनके खाते के जरिए निकाले जाने की बात कही। साथ ही टीम उसके बेटे को साथ ले गई।