फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NIA Raid in Sonipat: Family of Moosewala murder accused Ankit Sersa and Priyavrat Fauji interrogated

NIA Raid in Haryana: सोनीपत में कुख्यात अंकित सेरसा व प्रियव्रत फौजी के घर दी दबिश, फतेहाबाद भी पहुंची टीम

Thu, 11 Jan 2024 02:42 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत/बेरी
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत/बेरी Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 11 Jan 2024 02:42 PM IST
सार

अंकित सेरसा सोनीपत के गांव सेरसा का रहने वाला है वहीं प्रियव्रत फौजी का परिवार गांव गढ़ी सिसाना में रहता है। एनआईए के अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर दोनों परिवार से पूछताछ की और उनके मकानों को खंगाला। गुरुवार तड़के पांच बजे से लेकर करीब 7 बजे तक दोनों के परिवार वालों से एनआईए के अधिकारियों ने पूछताछ की। 

विज्ञापन
NIA Raid in Sonipat: Family of Moosewala murder accused Ankit Sersa and Priyavrat Fauji interrogated
सोनीपत में एनआईए की रेड - फोटो : संवाद

विस्तार

गैंगस्टर और उनके गुर्गों पर शिकंजा कसने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने सुबह पांच बजे सोनीपत के गांव गढ़ी सिसाना में कुख्यात प्रियव्रत फौजी व सेरसा में अंकित के घर पर दबिश दी। टीम ने दोनों के घरों को खंगालने के साथ ही प्रियव्रत फौजी की मां और अंकित सेरसा के पिता से पूछताछ की। इसके बाद टीम वापस लौट गई।

विज्ञापन


गुरुवार सुबह पांच बजे ही सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शार्प शूटर प्रियव्रत फौजी और अंकित सेरसा के घर पर एनआईए की टीम ने दबिश दी। 
विज्ञापन


पंजाब में 29 मई, 2022 को हुई गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में दोनों को गिरफ्तार किया गया था। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की संगठित टेरर-क्राइम सिंडिकेट को तोड़ने के लिए एनआईए छापे मार रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को दिल्ली हेडक्वार्टर से एनआईए की एक टीम डीएसपी सौरव भारद्वाज की अगुवाई में सोनीपत पहुंची थी। काफी संख्या में पहुंचे टीम के सदस्यों के साथ महिला कर्मी भी थी। टीम ने प्रियव्रत फौजी के घर की तलाशी लेने के साथ ही फौजी की मां से भी पूछताछ की। इसके बाद जानकारी जुटाकर एनआईए की टीम वापस लौट गई। प्रियव्रत फौजी जेल में बंद है। पिछले साल प्रियव्रत के भाई की भी पुलिस मुठभेड़ में मौत हो चुकी है। वहीं गांव सेरसा में पहुंची टीम ने अंकित सेरसा के पिता से पूछताछ की। अंकित के पिता को कुंडली थाना में ले जाकर भी जानकारी जुटाई गई।

बेरी में कुलदीप के घर पहुंची एनएआई
मूसेवाला हत्याकांड में एनआईए की टीम ने गुरुवार को बेरी निवासी कुलदीप उर्फ कशिश के घर भी दबिश दी। एनआईए की टीम पहले बेरी थाने पहुंची और उसके बाद कुलदीप के घर पहुंचकर सर्च अभियान चलाया। जिस समय एनआईए की टीम ने कुलदीप के घर रेड मारी उस वक्त घर में उसकी मां, भाई और भाभी मौजूद थे। 

टीम ने कुलदीप के घर पर करीब एक घंटे तक सर्च अभियान चलाया और परिवार के लोगों से पूछताछ की। करीब एक घंटे की पूछताछ में टीम ने कई जानकारियां जुटाई कि घर पर कौन आता-जाता है और परिवार के लोगों के फोन भी चेक किए। करीब एक घंटे का सर्च अभियान चलाने के बाद टीम वापस चली गई। 

बताया जा रहा है कि टीम में करीब पांच लोग शामिल थे। थाना प्रभारी जसवीर का कहना है कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में बेरी निवासी कुलदीप उर्फ कशिश के घर सुबह एनआईए की टीम पहुंची थी। करीब एक घंटे तक टीम ने परिवार के लोगों से पूछताछ की थी। उसके बाद टीम वापस चली गई।

फतेहाबाद पहुंची एनआईए की टीम

सिद्धु मूसेवाला की हत्या मामले में आरोपियों को गाड़ी उपलब्ध करवाने के आरोपी गांव भिरड़ाना निवासी पवन बिश्रोई के घर पर वीरवार सुबह एनआईए की टीम ने दबिश दी। टीम ने करीब डेढ़ घंटे तक परिवार से पूछताछ की। इस दौरान भाई सोनू के मोबाइल की भी जांच की। जांच व पूछताछ के बाद एनआईए टीम वापस लौट गई।

पंजाब में मई 2022 में गायक सिद्धु मूसेवाला की हत्या हुई। जांच के बाद पता चला था कि भिरड़ाना निवासी पवन बिश्रोई ने हत्या आरोपियों को बोलेरो गाड़ी उपलब्ध करवाई थी। इस मामले में पुलिस ने पवन बिश्रोई को गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि पवन बिश्रोई फरीदकोट जेल में बंद है। पुलिस की माने तो हत्या आरोपियों को गाड़ी पवन बिश्रोई ने राजस्थान से मंगवा कर दी थी। पवन बिश्रोई का सहयोगी नसीब खान गाड़ी लेकर आया था और आरोपियों का हांसपुर रोड पर गाड़ी उपलब्ध करवाई गई थी। मामले की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी जिस दौरान गाड़ी उपलब्ध करवाई गई थी। बताया जा रहा है कि पवन बिश्रोई की पंजाब में रिश्तेदारी भी है।

भाई सोनू से की पूछताछ
टीम ने घर पर दबिश दी तो इस दौरान सर्च अभियान चलाया। करीब डेढ़ घंटे तक सर्च अभियान चलाया और भाई सोनू से पूछताछ की। पूछताछ में टीम ने कई जानकारियां जुटाई कि घर पर कौन आता-जाता है और परिवार के लोगों के फोन भी चेक किए। अभियान चलाने के बाद टीम वापस चली गई। सूत्रों के मुताबिकटीम में करीब पांच लोग शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed