फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NIA Raid in Moga punjab all update

NIA Raid in Moga: बिलासपुर में ट्रक ड्राइवर के घर पहुंची एनआईए की टीम, खालिस्तान से जुड़ी पोस्ट करता था शेयर

Fri, 20 Sep 2024 03:23 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 20 Sep 2024 03:23 PM IST
सार

गांव बिलासपुर का रहने वाला कुलवंत सिंह एक सीमेंट फैक्टरी में ट्रक ड्राइवर है। एनआईए की टीम ने करीब 4 घंटे उसके घर में तलाशी ली और उससे पूछताछ की।

विज्ञापन
NIA Raid in Moga punjab all update
मोगा में एनआईए की रेड - फोटो : संवाद

विस्तार

मोगा के कस्बा निहाल सिंह वाला के गांव बिलासपुर में शुक्रवार सुबह एनआईए ने कुलवंत सिंह के घर पर रेड की। टीम ने सुबह 5 बजे 42 साल के कुलवंत सिंह के घर में दबिश दी। 

विज्ञापन


कुलवंत सिंह रामपुरा में एक सीमेंट फैक्टरी में ट्रक ड्राइवर है। जानकारी के अनुसार, कुलवंत सिंह सोशल मीडिया पर खालिस्तान के संबंध में पोस्ट शेयर करता था। इसी मामले में एनआईए की टीम जांच कर रही है। 
विज्ञापन




कुलवंत सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह एनआईए की टीम उसके घर पूछताछ करने आई थी। टीम ने करीब 4 घंटे घर में तलाशी ली और उससे पूछताछ की। कुलवंत सिंह ने बताया कि वह खालिस्तान से जुड़े पोस्ट अपने सोशल मीडिया पर शेयर करता था। इसी को लेकर टीम ने पूछताछ की। मोबाइल की जांच की और चले गए। टीम ने कोई नोटिस नहीं दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुरा फूल में ट्रांसपोर्टर के घर भी दी दबिश  

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने करीब 20 दिन बाद शुक्रवार को रामपुरा फूल में फिर छापामारी की। इस दौरान टीम ने रामपुरा फूल में मौड़ रोड पर एक ही परिवार के दो लोगों से पूछताछ करने के साथ उनके घर की तलाशी ली व मोबाइल फोन अपने साथ लेकर चले गए। परिवार के पिता-पुत्र को 30 सितंबर को चंडीगढ़ स्थित एनआईए के दफ्तर में जांच के लिए बुलाया गया है। 

इससे पहले टीम ने 30 अगस्त को छापेमारी की थी। ट्रांसपोर्ट का काम करने वाले रामपुरा वासी गुरमेल सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह एनआईए की टीम उनके घर पहुंची थी। इस दौरान उनके बेटे गुरमिंदर सिंह व उनका मोबाइल फोन टीम ने जब्त कर लिया। पूरे घर की तलाशी ली गई। घर की अलमारी, छत, बैड सहित हर कोने में रखे साजो-सामान की जांच की गई। उन्होंने जब टीम से जांच के बारे में जानकारी मांगी तो उन्हें बताया गया कि साल 2023 में एक सिम कार्ड उनके नाम से जारी किया गया है। इसमें आईडी प्रूफ उनका लगा हुआ है व इस फोन से कई संदिग्ध काॅल हुई है। इसी को लेकर वह जांच कर रहे हैं। 

गुरमिंदर सिह ने बताया कि वह ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करते हैं। उनके पास जो सिम है वह करीब 15 साल से एक्टिव है व इसके बाद उन्होंने कोई भी नया सिम नहीं लिया है। उनका किसी किसान संगठन से भी कोई संबंध नहीं है। वह लंबे समय से शिरोमणि अकाली दल के साथ जुड़े हुए हैं। फिलहाल जांच एजेंसी ने उन्हें 30 सितंबर को चंडीगढ़ एनआई दफ्तर में बुलाया है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed